ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

नन्हें कदम फाउंडेशन ने सालगिरह पर स्लम बस्तियों में किया सैनिटरी किट का वितरण, स्वच्छता का भी बताया महत्व

PATNA : राजधानी पटना में गुरुवार को नन्हे क़दम फाउंडेशन के तरफ से स्लम बस्ती में गुजर-बसर करने वाली लड़कियों के बीच सैनिटरी किट और साबुन समेत कई अन्य चीज़ों का वितरण खुद संस्था के संस

नन्हें कदम फाउंडेशन ने सालगिरह पर स्लम बस्तियों में किया सैनिटरी किट का वितरण, स्वच्छता का भी बताया महत्व
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में गुरुवार को नन्हे क़दम फाउंडेशन के तरफ से स्लम बस्ती में गुजर-बसर करने वाली लड़कियों के बीच सैनिटरी किट और साबुन समेत कई अन्य चीज़ों का वितरण खुद संस्था के संस्थापक आदित्य और उनकी पत्नी प्रीति द्वारा किया गया। इस दौरान प्रीति ने कहा कि लड़कियों के बेहतर स्वास्थ्य के स्वक्षता सर्बोपरी है। इसी का ख्याल रखते हुए आज हमारे संस्था द्वारा यह मुहीम चलाया गया है। उन्होंने कहा कि हम सदैव जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ा रहें, यही हमारा मुख्य लक्ष्य है। 


इसके साथ ही नन्हे क़दम फाउंडेशन के संस्थापक आदित्य ने कहा कि, आज भी स्लम बस्तियों में रहने वाली लड़कियों की जान स्वक्षता के आभाव में चला जाता है। आर्थिक तंजी के कारन ये अपने जरूरत की चीज़ों को नहीं ले पाती हैं।  इसी को ध्यान में रखते हुए हमारी यह संस्था तमाम जगहों पर जाकर गरीब और जरूरतमंद लोगों को मदद पहुंचाती है। उन्होंने कहा कि, हमने आज इन बस्तियों में रहने वाले लोगों को यह भी समझाया कि गंदगी से क्या-क्या परेशानी होती हैं और कितने गंभीर बीमारी होती है। 


ज्ञात हो कि, नन्हे कदम संस्था सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाती हैं और कोविड काल मे जरूरतमन्दों के बीच संस्था ने काफी काम किया है।संस्था स्वास्थ्य, पर्यावरण और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करती है। इसी कड़ी में आज इस संस्था के सालगिरह पर  इस मुहीम को चलाया गया। इस दौरान संस्था के तरफ से विराट, रोहित, दिवाकर, बबलू, बीरबल, सुमित, संजय समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।


संबंधित खबरें