ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

टिन की बोतल में विदेशी शराब: तस्करी के नये-नये हथकंडे अपना रहे धंधेबाज, 96 लीटर बरामद

मुजफ्फरपुर के बोचहाँ थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 96.66 लीटर विदेशी शराब और एक बाइक जब्त की। जांच में सरपंच पुत्र सहित तीन तस्करों के नाम सामने आए हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी कर रही है।

बिहार
'हम नहीं सुधरेंगे'
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में 9 साल से शराबबंदी है, लेकिन इसके बावजूद बिहार में शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं, और शराब पीने वाले लोग भी नहीं सुधर रहे हैं। शराब के धंधेबाज तस्करी के नये-नये हथकंडे अपना रहे हैं और पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। 


ताजा मामला मुजफ्फरपुर के बोचहाँ थाना क्षेत्र का है जहां टिन के बोतल में विदेशी शराब की सप्लाई की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष श्रीकांत चौरसिया के नेतृत्व में बनी टीम ने उनसर में ग्रामीण बैंक के पास छापेमारी की। जहाँ एक घर के पास खड़ी बाइक पर टीन के बोतलों में पैक कर कार्टन में रखी विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने बाइक सहित विदेशी शराब जब्त कर थाने ले आई।


पुलिस को देखते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गया। जांच के दौरान सरपंच पुत्र सहित तीन तस्करों का नाम सामने आया है। इस दौरान पुलिस ने लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य की 96.66 लीटर विदेशी शराब जब्त की है, जो 537 पीस 180 एमएल की प्लास्टिक बोतलों में पाई गई।


थानाध्यक्ष श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि 96.66 लीटर विदेशी शराब के साथ एक बाइक जब्त की गई है। वहीं मामले में बिक्रम कुमार, सरपंच पुत्र अनिल कुमार तथा जब्त बाइक के चालक और मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी को लेकर पुलिस सघन छापेमारी कर रही है।

टिन की बोतल में विदेशी शराब: तस्करी के नये-नये हथकंडे अपना रहे धंधेबाज, 96 लीटर बरामद

टिन की बोतल में विदेशी शराब: तस्करी के नये-नये हथकंडे अपना रहे धंधेबाज, 96 लीटर बरामद

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता