ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

'मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे तेजस्वी...', बोले गिरिराज सिंह ...अपने विभाग से कितने लोगों की दी थी नौकरी जारी करें डाटा

BEGUSARAI : बिहार में लोकसभा चुनाव के बीच राजद और भाजपा समेत तमाम राजनीतिक दलों की तरफ से पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर दिया गया है। इस घोषणा पत्र के जरिए भी राजद नौकरी के नाम

'मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे तेजस्वी...', बोले गिरिराज सिंह ...अपने विभाग से कितने लोगों की दी थी नौकरी जारी  करें डाटा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में लोकसभा चुनाव के बीच राजद और भाजपा समेत तमाम राजनीतिक दलों की तरफ से पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर दिया गया है। इस घोषणा पत्र के जरिए भी राजद नौकरी के नाम पर क्रेडिट लेने से पीछे नहीं हट रही है। ऐसे में अब तेजस्वी के इस क्रेडिट पोलिक्टिस का जवाब भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। 


दरअसल, गिरिराज सिंह से जब यह सवाल किया गया कि तेजस्वी यादव एक करोड़ नौकरी देने की बात कर रहे हैं। तो जवाब में उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। इसके साथ ही इन्होंने कहा कि जिनको विरासत में राजनीति मिली है तो उनको क्या बोल सकते हैं। लालू जी ने पहले जंगलराज कायम किया।


इसके आगे गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव डेढ़ साल सत्ता में रहे। इसके पहले भी उपमुख्यमंत्री बनें इतना ही नहीं, इस दफे तो पांच विभाग भी उनके पास था। तो बताएं कि उन्होंने अपने विभाग से कितने लोगों को नौकरी दी। अपने विभाग में तो कोई नौकरी नहीं दिया। इसलिए मुंगेरीलाल के हसीन सपने  ना देखें और लोगों को झूठा वादा न करें।


वहीं, भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और संकल्प पत्र तैयार करने के चेयरमैन मान्यवर राजनाथ सिंह जी ने भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया है। उसमें जो हमारा बॉर्डर है उसकी घेराबंदी, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, युवा, किसान ,महिला, गरीब सबका ध्यान रखा गया है। वन नेशन वन इलेक्शन अब लागू होगा। एक मतदाता सूची होगी। सभी क्षेत्र के लिए अलग-अलग मतदाता सूची बनती थी। अब एक ही सूची होगी। कॉमन सिविल कोड लागू होगा। जब कॉमन सिविल कोड लागू होगा तो एक देश एक कानून तो हो गया है। जम्मू- कश्मीर से 370 हटने के बाद अभी भी कई बाधाएं हैं, उसे दूर की जाएगी।