ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

मुम्बई पुलिस के रवैये पर पुलिस एसोसिएशन नाराज, सुप्रीम कोर्ट से हस्तक्षेप की मांग.. हेडक्वार्टर से IPS अधिकारी भेजने को कहा

PATNA : सुशांत सिंह राजपूत के केस की छानबीन करने मुंबई पहुंची बिहार पुलिस की टीम के साथ शुक्रवार की शाम जो कुछ हुआ उस पर बवाल मचा हुआ है। इस मामले में बिहार पुलिस एसोसिएशन ने कड़ी

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : सुशांत सिंह राजपूत के केस की छानबीन करने मुंबई पहुंची बिहार पुलिस की टीम के साथ शुक्रवार की शाम जो कुछ हुआ उस पर बवाल मचा हुआ है। इस मामले में बिहार पुलिस एसोसिएशन ने कड़ी नाराजगी जताई है। बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने कहा है कि मुंबई पुलिस की एक कार्रवाई संघीय ढांचे के अनुकूल नहीं है। मृत्युंजय सिंह ने कहा है कि अपराध अनुसंधान के मामलों में एक राज्य की पुलिस दूसरे राज्य में जाते रहती है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि दूसरे राज्य की पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया जाए या फिर असहयोग रखा जाए। 


बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा है कि अगर इसी तरह का रवैया एक राज्य की पुलिस दूसरे राज्य की पुलिस के साथ करने लगे तो फिर संघीय ढांचे का क्या मतलब बचेगा? मुंबई पुलिस ने बिहार की टीम के साथ जो बर्ताव किया है वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. मृत्युंजय सिंह ने इस पूरे मामले में सर्वोच्च न्यायालय से हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय को तत्काल हस्तक्षेप करते हुए महाराष्ट्र सरकार और वहां की पुलिस को यह निर्देश देना चाहिए कि बिहार पुलिस को सहयोग और सुरक्षा मुहैया कराए। 


इसके साथ ही बिहार पुलिस एसोसिएशन ने पुलिस हेडक्वार्टर के सामने भी एक मांग रखी है। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा है कि मुंबई गई टीम को तत्काल एक आईपीएस अधिकारी दिया जाना चाहिए। आईपीएस अधिकारी के जाने से वहां जांच में मदद मिलेगी। बिहार पुलिस एसोसिएशन का रुख इस मामले पर खड़ा है लेकिन हैरत की बात यह है कि अब तक मुंबई में बिहार पुलिस की टीम के साथ हुए दुर्व्यवहार के मामले में डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने चुप्पी साध रखी है।

टैग्स