ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Motor Vehicles Act road safety: भारत में ड्राइविंग लाइसेंस पर लागू होगा पॉइंट सिस्टम, बार-बार गलती पर रद्द हो सकता है लाइसेंस

Motor Vehicles Act road safety: भारत में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए सरकार अब ड्राइविंग लाइसेंस पर पॉइंट सिस्टम लागू करने की तैयारी कर रही है। रेड लाइट जम्प और सीट बेल्ट न पहनने जैसी गलतियों पर निगेटिव पॉइंट जुड़ेंगे।

ड्राइविंग लाइसेंस, पॉइंट सिस्टम, ट्रैफिक नियम, ओवरस्पीडिंग, रेड लाइट जंप, सीट बेल्ट, चालान, सस्पेंड लाइसेंस, मोटर वाहन अधिनियम, सड़क सुरक्षा, driving licence, point system, traffic rules, overspeeding
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Motor Vehicles Act road safety:  भारत में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाने की तैयारी चल रही है। परिवहन विभाग अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए पॉइंट बेस्ड सिस्टम लागू करने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।


 इस प्रणाली के तहत ओवरस्पीडिंग, रेड लाइट जम्प करने, सीट बेल्ट न पहनने जैसी ट्रैफिक उल्लंघनों पर लाइसेंस पर निगेटिव पॉइंट्स जोड़े जाएंगे। यदि किसी ड्राइवर के पॉइंट्स एक निर्धारित सीमा से अधिक हो जाते हैं, तो उसका लाइसेंस सस्पेंड या रद्द भी किया जा सकता है।


हालांकि इस पर अंतिम फैसला अभी नहीं हुआ है, लेकिन इसका ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है और राज्यों से विमर्श भी हो चुका है। सूत्रों के अनुसार, इस सिस्टम को लागू करने के लिए मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन किया जाएगा। यह पॉइंट सिस्टम भारत में पहली बार लागू होगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, कनाडा और चीन के कुछ शहरों में यह पहले से ही प्रभावी है।


इस प्रस्ताव का उद्देश्य है कि भारी चालान के बावजूद जो लोग नियमों का उल्लंघन करते हैं, उन पर और कड़ी निगरानी रखी जाए। चालान की व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी, लेकिन अब उसके साथ निगेटिव पॉइंट्स की गिनती भी चालकों की फाइल में जुड़ जाएगी। परिवहन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इस सख्त व्यवस्था से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और लोग ट्रैफिक नियमों के प्रति अधिक जागरूक होंगे।


टैग्स