ब्रेकिंग
AEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टAEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्ट

Bihar News: बिहार में बंद हो जाएंगे 27 लाख से अधिक सिम कार्ड, तीन महीने की मिली मोहलत; लिस्ट में कहीं आपका नंबर तो नहीं?

Bihar News: साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए दूर संचार विभाग सख्त हो गया है। विभाग ने बिहार में ऐसे लाखों यूजर्स को चिन्हित किया है जो 9 से अधिक नंबर यूज कर रहे हैं। ऐसे नंबरों को ब्लॉक कर दिया जाएगा।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में 27 लाख से अधिक सिम कार्ड बंद कर दिए जाएंगे। दूर संचार विभाग ने इसके लिए तीन महीने का समय दिया है। बिहार में 9 से अधिक सीम रखने वाले ऐसे 27.55 लाख नंबर को चिन्हित किया गया है। फिलहाल ऐसे यूजर्स को 9 सीम चुनने का विकल्प दिया गया है। अगर तय समय के भीतर यूजर्स इसकी जानकारी नहीं देते हैं तो 10वां सीएम स्वतः बंद कर दिया जाएगा।


दरअसल, साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए दूर संचार विभाग ने यह कदम उठाया है। आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में पांच हजार से अधिक ऐसे लोग हैं जिनके पास पांच से 6 हजार सिम हैं जबकि हजारों यूजर्स के पास 9 से अधिक सिम हैं। ऐसे यूजर्स को फिलहाल तीन महीने का समय दिया गया है। इसके बाद 9 से अधिक सिम रखने वाले लोगों का 10वां सिम ब्लॉक कर दिया जाएगा।


जिन नंबरों को चिन्हित किया गया है, उसमें तीन लाख सरकारी कंपनी के सिम हैं जबकि 24 लाख सिम निजी कंपनियों के हैं। दूस संचार विभाग ने संबंधित कंपनियों को इसकी जानकारी दे दी है और कंपनी को भी कहा है कि वह अपने यूजर्स को इसकी जानकारी दें। 90 दिन के बाद ऐसे नंबरों को बंद करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।


बता दें कि पहले सिम कार्ड यूज करने की कोई संख्या निर्धारित नहीं थी लेकिन इसका फायदा साइबर अपराधी उठाने लगे थे। एक ही व्यक्ति के नाम पर कई सिम कार्ड लेकर उसका इस्तेमाल साइबर ठगी में किया जा रहा था। इसको देखते हुए सरकार ने सिम कार्ड रखने की संख्या निर्धारित कर दी। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि सरकार के इस कदम से साइबर अपराध के मामलों में कमी आएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता