ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में मेला घूमने निकले और हो गई शादी, पूजा पंडाल में प्रेमी युगल की LIVE शादी देखिए

PATNA: प्रेमी युगल एक साथ मेला घूम रहे थे. फिर दोनों एकांत जगह पर चले गए. इस दौरान दोनों को लोगों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया और मां दुर्गा के सामने ही पंडाल में शादी कर

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: प्रेमी युगल एक साथ मेला घूम रहे थे. फिर दोनों एकांत जगह पर चले गए. इस दौरान दोनों को लोगों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया और मां दुर्गा के सामने ही पंडाल में शादी करा दी. यह मामला पटना के मोकामा के हाथीदह थाना क्षेत्र का है.

शादी के दौरान लोगों ने दी नसीहत, बनाया वीडियो

यही नहीं ग्रामीणों ने दोनों के परिजनों को कॉल कर पूजा पंडाल में बुलाया और प्रेमी और प्रेमिका की शादी करा दी. इस दौरान लोगों ने युवक को नसीहत दी कि बाबू तुम शादी कर रहे हो कोई यह मजाक नहीं है. इस दौरान प्रेमी ने लोगों से वादा किया कि वह अपनी प्रेमिका को कोई दिक्कत नहीं होने देगा. वह उसका हरदम ख्याल रखेगा. इस दौरान लोगों ने इस शादी का वीडियो भी बनाया. 

दोनों के घरवालों भी खुश

शादी कराने के बाद जब लोगों ने प्रेमी की मां से पूछा कि बहू आपको पंसद हैं तो उन्होंने भी हामी भर दी. यही नहीं लड़की के घरवाले भी शादी को स्वीकार कर लिए है. किसी को कोई दिक्कत नहीं है. दोनों पक्ष खुश हैं.


 4 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

बताया जा रहा है कि प्रेमी मोकामा घाट का रहने वाला है और प्रेमिका हाथीदह थाना क्षेत्र की रहने वाली है. दोनों के बीच चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. चोरी-चोरी दोनों कई बार मिलते थे. वह दुर्गापूजा में भी चुपके-चुपके मिल रहे थे.

प्रेमी और प्रेमिका की अचानक पूजा पंडाल में हो गई मुलाकात, दोनों ने इस तरह से कर ली शादी