ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

MBA करने के बाद जब नहीं मिली नौकरी तब पटना के युवक ने दे दी जान, पति की मौत की खबर सुनते ही छत से कूद गई पत्नी

PATNA: पटना के एक युवक ने ऐसा कदम उठा लिया कि परिजन काफी सदमें में हैं। MBA करने के बाद भी जब युवक को नौकरी नहीं मिली तो वह डिप्रेशन में चला गया और बड़ा कदम उठा लिया। युवक ने

MBA करने के बाद जब नहीं मिली नौकरी तब पटना के युवक ने दे दी जान, पति की मौत की खबर सुनते ही छत से कूद गई पत्नी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना के एक युवक ने ऐसा कदम उठा लिया कि परिजन काफी सदमें में हैं। MBA करने के बाद भी जब युवक को नौकरी नहीं मिली तो वह डिप्रेशन में चला गया और बड़ा कदम उठा लिया। युवक ने बनारस के एक होटल में जाकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। 


वही इस घटना की खबर जब गोरखपुर स्थित मायके में रह रही पत्नी को लगी तो वो यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी। पति की मौत के बाद वो छत पर चली गयी और ऊंचाई से कूदकर अपनी जान दे दी। पति की मौत के बाद पत्नी की भी जान चली गयी। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से परिजन भी हैरान हैं। 


मृतक की पहचान 27 वर्षीय हरीश बगेश के रूप में हुई है जो बिहार के पटना स्थित बाढ़ का रहने वाला था जबकि मृतका संचिता श्रीवास्तव गोरखपुर की रहने वाली थी। दो साल पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी। मिली जानकारी के अनुसार एमबीए की पढ़ाई करने के बाद हरीश बगेश मुंबई में एक प्राइवेट बैंक में काम करता था। लेकिन तभी पत्नी संचिता की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही उसने नौकरी छोड़ दी और अपने ससुराल गोरखपुर में ही रहने लगा। 


बेरोजगारी का दंश झेल रहा युवक पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान था। ससुरालवालों को यह कहकर निकला था कि वह अपने घर पटना जा रहा है। लेकिन पटना जाने के बजाय वह बनारस चला गया। जहां सारनाथ के पास एक होटल में ठहर गया। जब उसने ऑनलाइन खाना मंगवाया तब यह मैसेज पत्नी के मोबाइल पर भी आ गया। जिसके बाद पत्नी को इस बात का पता चल गया कि उसका पति पटना नहीं गया बल्कि बनारस में ठहरा हुआ है। 


फिर उसने पति को फोन लगाया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। तब पत्नी ने बनारस में रहने वाले एक जान पहचान के व्यक्ति को फोन किया और होटल में जाने को कहा। परिचित जब होटल गये और कमरे को खुलवाया तो देखा कि हरिश बगेश की लाश फंदे से लटकी हुई है। जब इस बात की जानकारी हुई तो पत्नी यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई।


 दौड़ते हुए संचिता छत पर चली गयी और ऊंचाई से छलांग लगा दी। जिसके कारण उसकी भी मौत हो गयी। उधर बनारस के होटल में युवक की लाश मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे से गांजा, सिगरेट, लाइटर, मोबाइल और पर्स बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स