ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

कोरोना बचाएगा मेयर की कुर्सी, सीता साहू के विरोधी खेमे में फैला संक्रमण

PATNA : देश और दुनिया के लिए कोरोना महामारी आफत बन चुका है लेकिन पटना की मेयर सीता साहू के लिए यही कोरोना वरदान साबित हो सकता है। दरअसल पटना की मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : देश और दुनिया के लिए कोरोना महामारी आफत बन चुका है लेकिन पटना की मेयर सीता साहू के लिए यही कोरोना वरदान साबित हो सकता है। दरअसल पटना की मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। 31 जुलाई को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है लेकिन उसके ठीक पहले सीता साहू के विरोधी खेमे में कोरोना का संक्रमण फैल गया है। मेयर के विरोधी खेमे का नेतृत्व करने वाले पूर्व डिप्टी मेयर विनय पप्पू कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 


दरअसल विनय पप्पू मेयर सीता साहू के खिलाफ रणनीति बनाने वाले पार्षदों का नेतृत्व कर रहे है लेकिन अब कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनका वोटिंग में जाना भी मुश्किल हो गया है। विनय पप्पू हॉस्पिटल में रहकर एक दिन अपना इलाज करा चुके हैं और फिलहाल वह होम क्वॉरेंटाइन में हैं। लेकिन तबीयत बिगड़ने के बाद वह वोटिंग में शामिल हो पाएंगे इसको लेकर संशय वाली स्थिति है। हालांकि पप्पू ने कहा है कि मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सफल होगा क्योंकि पूरा विपक्ष एकजुट है। विनय पप्पू ने कहा है कि पटना की मौजूदा मेयर सीता साहू पार्षदों का भरोसा खो चुकी हैं और उनकी कुर्सी जाने में मेरी तबीयत खराब होने से कोई परेशानी नहीं आएगी। विनय पप्पू ने कहा है कि सभी पार्षद लगातार संपर्क में हैं। 




31 जुलाई को मेयर सीता साहू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग को लेकर विरोधी खेमा लगातार फोन पर रणनीति बना रहा है। मेयर के खिलाफ 75 में से 41 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव दिया है। हालांकि मेयर का कहना है कि कुछ पार्षदों को विरोधियों ने बरगला कर अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कराए हैं और वोटिंग के दौरान यह बात साफ हो जाएगी। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नतीजा क्या आता है।

टैग्स