ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मौसम का बदला मिजाज, झमाझम बारिश से लोगों को मिली भीषण गर्मी से राहत

PATNA : भीषण गर्मी झेल रहे उत्तरी बिहार के लोगों को राहत मिली है। अचानक मौसम बदलने से दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण के कई इलाकों में

मौसम का बदला मिजाज, झमाझम बारिश से लोगों को मिली भीषण गर्मी से राहत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : भीषण गर्मी झेल रहे उत्तरी बिहार के लोगों को राहत मिली है। अचानक मौसम बदलने से दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण के कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है।


बात यदि दरभंगा की करें तो यहां मौसम अचानक तेजी से बदला है। दरभंगा में तेज आंधी बारिश के साथ ओलावृष्टि हो रही है। सड़कों पर बर्फ के टूकड़े नजर आ रहे हैं। तेज आंधी बारिश के कारण सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार थम गयी है। हालांकि इस बारिश और आंधी से लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो जरूर मिली है लेकिन फसलों को नुकसान हुआ है।


बता दें कि मौसम विभाग ने पूर्वानुमान कर दरभंगा सहित 7 जिलों में तेज आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया था। जिससे भीषण गर्मी से लोगों को निजात मिली। बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदला है। सीतामढ़ी समेत 7 जिलों में बारिश की संभावना जतायी गयी थी। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन घंटे में तेज बारिश और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया था। 


मौसम विभाग के मुताबिक दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण के कई इलाकों में अगले दो से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना जतायी गयी थी। मौसम विभाग की ओर से लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने को कहा गया था। लोगों से यह आग्रह किया गया है कि वे सतर्क और सावधान रहें। यदि खूले में है तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें।

टैग्स