ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन चीटिंग करते 37 स्टूडेंट एक्सपेल्ड, गया में पकड़ा मुन्ना भाई

PATNA : मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन चीटिंग के आरोप में 37 छात्रों को एक्सपेल्ड किया गय़ा है। जबकि गया से दूसरे की जगह परीक्षा देते एक मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया गया है। सबसे ज

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन चीटिंग के आरोप में 37 छात्रों को एक्सपेल्ड किया गय़ा है। जबकि गया से दूसरे की जगह परीक्षा देते एक मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया गया है। सबसे ज्यादा छात्र नालंदा जिला से निष्कासित किए गए हैं।


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक नालंदा जिला से 12, रोहतास से 6, मधुबनी से 06,सारण से 03,अरवल से 02,पश्चिम चंपारण से 02, जमुई से 02, मुंगेर से 01, सीवान से 01 भोजपुर से 01 और पटना जिले से एक परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में निलंबित किया गया है।


बता दें कि मैट्रिक परीक्षा पूरे बिहार के 1,368 केन्द्रों पर चल रही है। जिसमें भाग लेने के लिए 15,29,393 परीक्षार्थियों ने परीक्षा फार्म भरा था। पहली पाली और दूसरी दोनों ही पाली में साइंस ( फिजिक्स+केमेस्ट्री+बॉयलोजी) की परीक्षा ली गयी। मजेदार बात ये है कि इस बार परीक्षा की दोनों ही पालियों में छात्रों के मुकाबले ज्यादा बड़ी संख्या में छात्राओं ने परीक्षा दी।


वहीं परीक्षा के पहले दिन बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने पटना के गर्दनीबाग स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स हाईस्कूल, यारपुर स्थित कमला नेहरु गर्ल्स हाई स्कूल और गर्दनीबाग के एसआरपीएस गवर्नमेंट +2 हाई स्कूल समेत कई परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होनें खुद ही कई छात्रों की जांच की और कदाचार मुक्त परीक्षा का निर्देश अधिकारियों को दिया।



टैग्स