ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट आने में देरी तय, बिहार बोर्ड ने 14 अप्रैल तक रोका कॉपी जांच का काम

PATNA : बिहार बोर्ड इस बार मैट्रिक का रिजल्ट तय समय पर नहीं दे पाएगा। शिक्षकों की हड़ताल के बीच बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने महज 42 दिनों में इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर द

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बिहार बोर्ड इस बार मैट्रिक का रिजल्ट तय समय पर नहीं दे पाएगा। शिक्षकों की हड़ताल के बीच बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने महज 42 दिनों में इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया लेकिन अब कोरोना संकट ने बिहार बोर्ड के कॉपी जांच का काम पूरी तरह ठप कर दिया है। 


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष किशोर कुणाल ने मैट्रिक की कॉपी जांच के काम को अब 14 अप्रैल तक स्थगित कर दिया है। कोरोना की महामारी से एहतियातन किए गये लॉकडाउन के बीच कॉपी जांच को पहले 31 मार्च तक स्थगित किया गया था लेकिन अब इसे बोर्ड ने आगे बढ़ाते हुए 14 अप्रैल तक कर दिया है।


बताया जा रहा है कि अभी तक केवल  75 फीसदी कांपियों का ही जांच हो सकी है, जबकि 25 फीसदी अभी बाकी है। फिलहाल कोरोना वायरस की वजह से हुए देश भर में लॉकडाउन की वजह से सारा काम रोक दिया गया है।अब 14 अप्रैल तक मूल्यांकन का कार्य स्थगित किए जाने के बाद रिजल्ट में देरी तय है।


बिहार बोर्ड के  द्वारा इस सम्बंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और मूल्यांकन केंद्र निदेशक को पत्र जारी किया गया है।  बता दें कि BSEB ने  24 मार्च को इंटर के तीनो संकायों का रिजल्ट जारी किया था।  वहीं मैट्रिक के परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल के दूसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद की जा रही थी।  कॉपियों का मूल्यांकन 28 मार्च 2020 को पूरा किया जाना था।