ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : मंत्रियों के संक्रमित होने का सिलसिला जारी, मंत्री शाहनवाज हुसैन भी पॉजिटिव

PATNA : नीतीश कैबिनेट में संक्रमण की एक कड़ी और आगे बढ़ गई है। राज्य कैबिनेट में शामिल उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन भी संक्रमित पाए गए हैं। मंत्री शाहनवाज हुसैन ने खुद ट्वीट कर

बिहार : मंत्रियों के संक्रमित होने का सिलसिला जारी, मंत्री शाहनवाज हुसैन भी पॉजिटिव
Editor
2 मिनट

PATNA : नीतीश कैबिनेट में संक्रमण की एक कड़ी और आगे बढ़ गई है। राज्य कैबिनेट में शामिल उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन भी संक्रमित पाए गए हैं। मंत्री शाहनवाज हुसैन ने खुद ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों को अपनी कोरोना जांच करा लेनी चाहिए। शाहनवाज हुसैन ने बताया है कि वह 5 जनवरी को बिहार कैबिनेट की बैठक में भी शामिल हुए थे लेकिन उस दिन रिपोर्ट निगेटिव आई थी। उन्होंने दोबारा जांच कराई और अब रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन मंत्री मुकेश सहनी के साथ 2 दिन पहले स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक में शामिल हुए थे। पटना के होटल चाणक्य में आयोजित इस बैठक में कई बड़े अधिकारी और बैंक के अधिकारी शामिल हुए थे। मंत्री मुकेश सहनी की कोरोना जांच रिपोर्ट आज शाम ही पॉजिटिव आई है और उसके बाद मंत्री शाहनवाज हुसैन भी संक्रमित पाए गए हैं। शाहनवाज हुसैन फिलहाल दिल्ली में है और वही होम आइसोलेशन में अपना इलाज करा रहे हैं।


इसके पहले बिहार के दोनों डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। मंत्री अशोक चौधरी, सुनील कुमार, संतोष सुमन, अमरेंद्र प्रताप, जनक राम की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है और यह सभी कोरोना से संक्रमित होने के बाद होम आइसोलेशन में चल रहे हैं।