ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मंत्री रामसूरत राय के बयान को JDU ने बताया बेतुका, बलियावी बोले.. बिहार में कहीं भी घुसपैठ नहीं है

PATNA : बिहार में घुसपैठ को लेकर BJP कोटे से नीतीश सरकार में मंत्री रामसूरत राय ने जो बयान दिया उसके बाद अब NDA के अंदर ही सियासत गरमाने लगी है। JDU को मंत्री रामसूरत राय के बयान प

मंत्री रामसूरत राय के बयान को JDU ने बताया बेतुका, बलियावी बोले.. बिहार में कहीं भी घुसपैठ नहीं है
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA : बिहार में घुसपैठ को लेकर BJP कोटे से नीतीश सरकार में मंत्री रामसूरत राय ने जो बयान दिया उसके बाद अब NDA के अंदर ही सियासत गरमाने लगी है। JDU को मंत्री रामसूरत राय के बयान पर सख्त ऐतराज है। जेडीयू के एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी ने मंत्री रामसूरत राय के बयान को बेतुका करार दिया है। बलियावी ने कहा कि जो सरकार में बैठे हैं उन्हें इस तरह का बयान देने की जरूरत नहीं है। सरकार में बैठे लोग सरकार से डिमांड कैसे कर सकते हैं। यह अपने आप में बेहद दिलचस्प मसला है।


बलियावी ने कहा कि जिनके पास भूमि से जुड़ा मंत्रालय है। उन्हें किससे पूछना उन्हें तो खुद सर्वे कराना चाहिए कि कितनी सरकारी भूमि ऐसी है जिस पर अवैध कब्जा है। किस पर किस धर्म के लोगों ने कब्जा जमा रखा है। इसका पूरा डाटा बेस तैयार कर लिस्ट सार्वजनिक कर देनी चाहिए। बलियावी ने यह भी कहा कि बिहार में कहीं भी रत्ती भर भी घुसपैठ नहीं है। जो कोई भी ऐसा बयान दे रहा है वह बेबुनियाद आरोप लगा रहा है। केंद्र से लेकर बिहार तक में एनडीए की सरकार है। इसलिए ऐसी बातें बेतुकी कहीं जाएंगी।


इतना ही नहीं घुसपैठ के मसले पर बलियावी ने मंत्री रामसूरत राय को जबरदस्त तरीके से लताड़ लगाई है। बलियावी भी ने कहा कि अगर किसी के मन में या दिल में किसी तरह की घुसपैठ हो तो उसकी दवा नहीं की जा सकती। घुसपैठ की बात बिहार में करना बिल्कुल बेमानी है। आपको बता दें कि मंत्री रामसूरत राय ने आज ही कहा था कि बिहार में सीमांचल के इलाके के अंदर घुसपैठी बैठे है। 


उन्होंने कहा था कि घुसपैठ को लेकर राज्य सरकार सतर्क है। और हम ऐसे लोगों की पहचान कर रहे हैं। रामसूरत ने यह भी कहा कि घुसपैठ स्थानीय लोगों की मिलीभगत से हो रही है। रामसूरत राय ने बांग्लादेशी घुसपैठियों के सीमांचल के इलाके में जमीन पर अवैध कब्जा जमाने की बात भी कही थी। रामसूरत राय की बात जेडीयू को नागवार लग रही है।