ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

महागठबंधन ने 94 में से 65 सीट पर किया जीत का दावा, RJD नेता बोले- डबल इंजन की सरकार की विदाई तय

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद महागठबंधन की ओर से प्रेस वार्ता कर बड़ा दावा किया गया है. दूसरे चरण के 94 में से 65 सीट पर महागठबंधन ने

महागठबंधन ने 94 में से 65 सीट पर किया जीत का दावा, RJD नेता बोले- डबल इंजन की सरकार की विदाई तय
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद महागठबंधन की ओर से प्रेस वार्ता कर बड़ा दावा किया गया है. दूसरे चरण के 94 में से 65 सीट पर महागठबंधन ने जीत का दावा किया है. वहीं दूसरी ओर एनडीए नेताओं की ओर से भी दावा किया गया कि बिहार में एक बार फिर से उनकी सरकार बननी तय है.


मतदान के बाद राजद, कांग्रेस, वामदल के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर यह दावा किया कि दूसरे चरण के 94 में से 65 सीट पर महागठबंधन की जीत पक्की है.  राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि पहले चरण के मतदान में महागठबंधन के पक्ष में जो हवा चली उसने अब आंधी का रुख अख्तियार कर लिया है. उन्होंने राजनैतिक लाभ लेने के लिए पीएम को भारत माता की जय बोलना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के सवालों का भी पीएम ने कोई जवाब नहीं दिया.


कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि बिहार से डबल इंजन की सरकार की विदाई तय है. कहा कि राजनीति में हिंसा की कोई जगह नहीं. लोग अपने गुस्से का इजहार ईवीएम का बटन दबाकर कर रहें. उन्होंने दावा किया कि राजद-कांग्रेस-वामदलों के गठबंधन ने बहुमत के आंकड़े को छू लिया है. उन्होंने कहा प्रतिद्वंद्वियों की हताशा बता रही है कि उनकी हार हो चुकी है.


उधर दूसरी ओर बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने दावा किया है कि दूसरे चरण के चुनाव के बाद एनडीए की सरकार बननी तय है. बिहार में इतिहास रचा जाएगा. एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी.  प्रदेश के लोगों ने तय कर लिया है कि उन्हें सुशासन चाहिए. बिहार के लोगों ने जाति और धर्म से ऊपर उठकर प्रदेश की उन्नति के लिए मतदान किया है.  लोग जाति नहीं, विकास के नाम पर वोट दे रहे हैं.


उन्होंने कहा कि हर तरफ विकास की चर्चा है.  स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं हर गांव, हर घर तक पहुंची है.  इन सुविधाओं को पाकर लोग खुश हैं.  ऐसे में राज्य में एक बार फिर एनडीए की मजबूत सरकार बननी तय है.