ब्रेकिंग
वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी✦वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी

मां सीता महिला विश्वविद्यालय पर हितधारकों से चर्चा के बाद होगा फैसला, CM सम्राट चौधरी ने दिए निर्देश

बिहार में प्रस्तावित मां सीता महिला विश्वविद्यालय पर फैसला हितधारकों से विचार-विमर्श के बाद होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधानपरिषद निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परामर्श शुरू करने का निर्देश दिया है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

PATNA: बिहार में प्रस्तावित मां सीता महिला विश्वविद्यालय को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री से कहा है कि विश्वविद्यालय के संबंध में कोई भी निर्णय लेने से पहले इससे जुड़े सभी हितधारकों के साथ बैठक की जाए और उनके सुझावों पर विचार किया जाए।


मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि फिलहाल बिहार विधानपरिषद की निर्वाचन प्रक्रिया चल रही है। इसके पूरा होने के बाद विश्वविद्यालय से जुड़े हितधारकों के साथ विचार-विमर्श और आगे की कार्रवाई शुरू की जाए।


बैठक में प्राप्त सुझावों पर विचार करने के बाद ही मां सीता महिला विश्वविद्यालय के संबंध में कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस निर्देश का उद्देश्य विश्वविद्यालय से जुड़े सभी पक्षों के विचारों को ध्यान में रखते हुए आगे की प्रक्रिया तय करना है।

टैग्स