ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

लोकसभा चुनाव में 95 लाख तक ही खर्च कर सकेंगे गिरिराज सिंह, ECI ने दे दिया बड़ा आदेश; अवधेश को भी रखना होगा ध्यान

BEGUSARAI : लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान कर दिया गया है। बिहार में इस बार सात चरणों में चुनाव करवाया जाएगा और इसको लेकर तारीखों का भी एलान कर दिया है। इसी कड़ी में अब च

लोकसभा चुनाव में 95 लाख तक ही खर्च कर सकेंगे गिरिराज सिंह, ECI ने दे दिया बड़ा आदेश; अवधेश को भी रखना होगा ध्यान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान कर दिया गया है। बिहार में इस बार सात चरणों में चुनाव करवाया जाएगा और इसको लेकर तारीखों का भी एलान कर दिया है। इसी कड़ी में अब चुनाव आयोग ने बड़ा आदेश जारी किया है। इस आदेश के बाद से चुनाव मैदान में उतरे सभी कैंडिडेट की टेंशन बढ़ गई है। इसमें सबसे अधिक टेंशन केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद गिरिराज सिंह की बढ़ी है। 


दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा लगातार निर्देश जारी किया जा रहा है। अब आयोग ने लोकसभा का चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के लिए चुनाव खर्च की अधिकतम सीमा भी निर्धारित कर दिया है। ऐसे में बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी इस बार चुनावी खर्च पर 95 लाख रुपये तय किया गया है। इस खर्च में हेलीकॉप्टर उड़ाने से लेकर जनसभा आयोजित करने व पोस्टर-बैनर सहित अन्य प्रचार सामग्री छपवाने से लेकर लोगों को चाय पिलाने तक का खर्च भी शामिल होगा।


वहीं,अभ्यर्थियों के चुनाव प्रचार में वाहनों के उपयोग, पार्टी कार्यालय का संचालन, लाउस्पीकर का उपयोग आदि का खर्च भी निर्वाचन व्यय के तौर पर शामिल किया जाना है। चुनाव के दौरान विभिन्न तरह की खर्च का हिसाब भी चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को देना होगा। लोकसभा चुनाव में अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम रोशन कुशवाहा ने निर्देश भी जारी किया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से पूर्व निर्वाचन व्यय के लिए किसी बैंक में अलग से खाता खोलना होगा।


आपको बताते चलें कि, इस बार बेगूसराय लोकसभा में मुख्य चुनावी लड़ाई एनडीए के तरफ से गिरिराज सिंह तो महागठबंधन के तरफ से अवधेश कुमार राय बीच है। इस बार महागठबंधन में यह सीट वाम दल के खाते में गई है। पिछले चुनाव में राजद और वाम दल अलग -;अलग चुनाव मैदान में उत्तरी थी तो इनके कैंडिडेट दुसरे और तीसरे स्थान पर रहे थे और भाजपा के सिंबल पर गिरिराज सिंह ने जीत हासिल की थी। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता