ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

लॉकडाउन में खुलेंगे गैरेज और स्पेयर पार्ट्स की दुकान, ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने जारी किया आदेश

PATNA : लॉक डाउन के दौरान मालवाहक वाहनों ट्रकों आदि की मरम्मति के लिए हाईवे पर गैराज और शहर में स्पेयर पार्ट्स की दुकानें खोली जाएंगी। क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक म

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : लॉक डाउन के दौरान मालवाहक वाहनों ट्रकों आदि की मरम्मति के लिए हाईवे पर गैराज और शहर में  स्पेयर पार्ट्स की दुकानें खोली जाएंगी। क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में अनुपालन के लिए परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने सभी जिलों के डीएम और एसएसपी/एसपी को  निर्देश दिया है।


परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कहा है कि मालवाहक वाहनों की मरम्मत हेतु स्पेयर पार्ट्स की आवश्यकता होगी एवं स्पेयर पार्ट्स की दुकान अधिकतर शहरों में है। ऑटो मोबाइल दुकान संघ से वार्ता कर प्रत्येक जिले में रोस्टर निर्धारित कर प्रतिदिन अधिकतम दो स्पेयर पार्ट्स की दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाए ।


उन्होंने कहा है कि स्पेयर पार्ट्स का पटना के लिए पांच दुकानों  तथा अन्य जिलों के लिए 2-2 दुकानें खोलने की अनुमति दी जाए। इसी तरह टायर दुकानें भी खोला जाय।


ट्रकों और अन्य मालवाहक वाहनों की मरम्मत हेतु राजमार्गों पर शहर से बाहर अवस्थित गेराज खोलने की अनुमति जिला पदाधिकारी द्वारा दी जाएगी। परिवहन सचिव ने कहा है कि वर्कशॉप एवं दुकानों में कार्यरत कर्मियों द्वारा मास्क का प्रयोग, साबुन से हाथ धोने की व्यवस्था सैनिटाइजेशन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से अनुपालन कराया जाए।