ब्रेकिंग
छात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

LJP पारस खेमे ने प्रदेश पदाधिकारियों का किया एलान, प्रिंस राज ने बनाई नई टीम

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान से अलग जाकर पारस खेमे ने अब अपने पदाधिकारियों का ऐलान करना भी शुरू कर दिया है. एलजेपी पारस खेमे के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सांस

LJP पारस खेमे ने प्रदेश पदाधिकारियों का किया एलान, प्रिंस राज ने बनाई नई टीम
First Bihar
2 मिनट

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान से अलग जाकर पारस खेमे ने अब अपने पदाधिकारियों का ऐलान करना भी शुरू कर दिया है. एलजेपी पारस खेमे के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रिंस राज ने अब प्रदेश में नए पदाधिकारियों को नियुक्त किया है. केशव सिंह को पार्टी का नया प्रधान महासचिव बनाया गया है. जबकि महताब आलम को वरीय उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता नियुक्त किया गया है. इसके अलावा पांच अन्य उपाध्यक्ष भी बनाए गए हैं. प्रिंस राज ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है.


पारस खेमे के नए प्रदेश पदाधिकारियों की लिस्ट में ललन सिंह, मीणा पासवान, संजय रंजन, विनय सिंह, कपिल देव प्रसाद यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया है. सुनील कुमार सिन्हा नए कोषाध्यक्ष हैं. जबकि श्रवण कुमार अग्रवाल को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है. प्रदेश प्रवक्ताओं की टीम में सलाउद्दीन खान और महताब आलम के साथ साथ सांसद वीणा देवी की बेटी कोमल सिंह भी शामिल है. ललन चंद्रवंशी को मीडिया प्रभारी और चंदन कुमार को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है.


प्रिंस राज की नई टीम में 12 प्रदेश महासचिव और नव प्रदेश सचिव भी बनाए गए हैं. प्रदेश महासचिव की लिस्ट में तपेश्वर पासवान, जावेद सिद्दीकी, नंदकिशोर केसरी, राम आशीष सिंह, अजय सिंह, गगन झा, रामानंद यादव, प्रमोद सिंह, जितेंद्र कुशवाहा, जालिम पासवान, इंजीनियर विजय सिंह और रंजीत कुमार शामिल हैं. पार्टी ने कामेश्वर सिंह, विपुल देव मंडल, दिग्विजय चौरसिया, चंद्रिका राम, प्रदीप पासवा,न अरशद अली, नरेश पासवान, विजय पासवान और पुलिस राम को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है.