ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

LJP की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज के नेतृत्व में 122 सदस्यीय टीम गठित

PATNA :एलजेपी ने प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर लिया है। प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने आज पटना में नयी प्रदेश कार्यकारिणी का एलान किया। कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष समेत 122 लोगों क

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA :एलजेपी ने प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर लिया है। प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने आज पटना में नयी प्रदेश कार्यकारिणी का एलान किया। कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष समेत 122 लोगों को जगह दी गयी है। वहीं सभी जिलाध्यक्ष, सभी सांसद,विधायक, बिहार के सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और  प्रधान महासचिव समेत राष्ट्रीय पदाधिकारी भी कार्यकारिणी का हिस्सा होंगे।


प्रदेश कार्यकारिणी में डॉ शाहनवाज अहमद कैफी प्रधान महासचिव नियुक्त किए गए हैं वहीं उपाध्यक्ष के पदों पर राम विनोद पासवान, सुनील पाण्डेय, राजू तिवारी, राजकुमार साह, नूतन सिंह, हुलास पाण्डेय, विनोद कुमार सिंह,उषा शर्मा और विरेश्वर सिंह को जगह दी गयी है।


उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता के पद पर संजय पासवान और संजय सिंह को नियुक्त किया गया है जबकि अशऱफ अंसारी और श्रवण अग्रवाल को प्रवक्ता की जिम्मेवारी सौंपी गयी है। वहीं राकेश कुमार सिंह, रंजीत कुमार सुमन, अरविंद कुमार सिंह, विभूति भूषण पासवान,केशव सिंह, सत्येन्द्र सिंह, रंजन बिंद, सुरेन्द्र विवेक, रामनाथ रमण, जीवन सिंह, सरिता पासवान, भुवनेश्वर पाठक, मो. सलाउद्दीन खान, महताब आलम समेत कुल 24 लोगों को महासचिव मनोनीत किया गया है।इसके अलावे सचिव कार्यालय प्रभारी, सह कार्यालय प्रभारी, मीडिया प्रभारी समेत सदस्यों की नियुक्ति की गयी है। 


टैग्स