ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar News : देर रात राजधानी के सबसे बड़े अस्पताल PMCH में मची अफरातफरी, हॉस्टल में लगी आग

Patna News: शुरुआत जांच में यह बात सामने आ रही है कि कमरे में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है. हालांकि इसको लेकर आगे जांच भी की जा सकती है.

pmch
pmch में लगी आग
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Patna News: बिहार के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज में देर रात अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। इसकी वजह यह है कि पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच) के चाणक्य हॉस्टल में मंगलवार रात आग लगने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा रात करीब 11:45 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार सेकंड फ्लोर पर स्थित एक मेडिकल छात्र के कमरे में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई, जिससे छात्र का बेड और अन्य सामान जलकर खाक हो गया।


वहीं, घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। पटना जिले के फायर अधिकारी मनोज नट ने पुष्टि की कि आग केवल एक कमरे तक सीमित थी। शॉर्ट सर्किट इस आगलगी का मुख्य कारण बताया गया है।हालांकि, मौके पर मौजूद छात्रों ने आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।


इसके बाद उन्होंने स्थानीय थाने, डायल 112, और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल टीम सूचना मिलने के 10-15 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंची और आग को पूरी तरह बुझा दिया। घटना के दौरान हॉस्टल में रहने वाले छात्रों में भय का माहौल बन गया। हालांकि, समय पर आग बुझा ली गई और किसी भी छात्र को कोई शारीरिक नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार पिछली बार आग लगने के बाद पटना डीएम ने 5 सदस्यीय टीम को पीएमसीएच भेजकर स्थिति का मुआयना करने को भी कहा था ताकि फिर से ऐसी घटना न हो लेकिन, अब एक बार फिर से पीएमसीएच में आग लगने की घटना सामने आई है।


बता दें, अगले महीने यानि फरवरी में वर्ल्ड क्लास पीएमसीएच के कई भवनों का उद्घाटन होना है। ऐसे में पीएमसीएच हॉस्टल में आग लगने की घटना से निश्चित तौर पीएमसीएच प्रशासन पर सवाल उठना लाजिमी है। इसको लेकर आगे जांच भी की जा सकती है। कुछ दिन पहले ही पीएमसीएच में आग लगने की घटना सामने आयी थी।हाल के दिनों में पीएमसीएच में आग लगने की यह तीसरी घटना है।