ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

vaishno devi yatra : वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड से बड़ा हादसा, 31 लोगों की मौत

vaishno devi yatra : जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। कटरा में माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए भीषण भूस्खलन में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई और 23 घायल हो गए हैं।

vaishno devi yatra
vaishno devi yatra
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Vaishno devi yatra : देश के कई इलाकों में इन दिनों लगातार इजाफा देखने को मिला रहा है। जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। कटरा में माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए भीषण भूस्खलन में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई और 23 घायल हो गए हैं। बुधवार को हुई इस घटना ने त्रिकुट पहाड़ी पर स्थित तीर्थस्थल के रास्ते को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है।


वहीं, इस घटना के बाद अधिकारियों को आशंका है कि मलबे में अभी और लोग फंसे हो सकते हैं और बचाव कार्य जारी है। इससे पहले, मंगलवार को भी इसी मार्ग पर एक और भूस्खलन हुआ था, जिसमें नौ लोगों की जान चली गई और 21 अन्य घायल हो गए थे। पहाड़ों के ढहने से यात्रा मार्ग को काफी नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।


जम्मू और कश्मीर में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जम्मू में कई महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है, जिसमें पुलों का गिरना और बिजली के खंभों व मोबाइल टावरों का ध्वस्त होना शामिल है। मंगलवार को जम्मू में सुबह 11:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच छह घंटे में 22 सेमी बारिश दर्ज की गई, जो रिकॉर्ड पर सबसे अधिक है। हालांकि, आधी रात के बाद बारिश में कमी आई, जिससे जम्मू जिले को थोड़ी राहत मिली।