ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

लालू यादव के लिए शुरू हुई न्याय यात्रा, तेजप्रताप ने हरी झंडी दिखाकर खुद चलाया ई-रिक्शा

PATNA : राजद नेता और हसनपुर के विधायक तेज प्रताप यादव ने आज से चारा घोटाला डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में जेल में बंद अपने पिता और राजद प्रमुख लालू प्रसाद के लिए न्या

लालू यादव के लिए शुरू हुई न्याय यात्रा, तेजप्रताप ने हरी झंडी दिखाकर खुद चलाया ई-रिक्शा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजद नेता और हसनपुर के विधायक तेज प्रताप यादव ने आज से चारा घोटाला डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में जेल में बंद अपने पिता और राजद प्रमुख लालू प्रसाद के लिए न्याय यात्रा की शुरूआत की. आज पटना में अपने आवास से तेजप्रताप यादव ने इसकी शुरुआत की. तेजप्रताप यादव ने हरी झंडी दिखाकर ईरिक्शा को रवाना किया साथ ही खुद भी ई रिक्शा चलाया.


बता दें कि तेज प्रताप यादव की युवा शाखा छात्र जनशक्ति परिषद (सीजेपी) बिहार के लोगों की सहानुभूति हासिल करने के अभियान के लिए ई-रिक्शा का उपयोग कर रही है. सीजेपी के सदस्य लालू प्रसाद के लिए न्याय की मांग करते हुए अपने-अपने जिलों के प्रत्येक ब्लॉक में ई-रिक्शा में यात्रा करेंगे.


दरअसल, तेज प्रताप यादव आज अपनी संस्था छात्र जनशक्ति परिषद के बैनर तले न्याय यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं. तेज प्रताप यादव और उनका छात्र जनशक्ति परिषद पूरे राज्य में ई-रिक्शा के जरिए लालू यादव के लिए न्याय मांगेगा. तेज प्रताप यादव न्याय यात्रा के लिए पहले ही लोगो जारी कर चुके हैं. इसमें लालू यादव की तस्वीर के साथ न्याय के प्रतीक के तौर पर तराजू को जगह दी गई है और "सजा नहीं, साजिश" का कैप्शन दिया गया है.



टैग्स