ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

लालू फोन कांड से सुर्खियों में आये BJP विधायक ने ली नई गाड़ी, अनोखे अंदाज में हुई स्कोर्पियो की डिलीवरी

PATNA : बिहार में नई एनडीए सरकार के गठन के बाद बीजेपी के एक विधायक अचानक सुर्खियों में आ गए थे. बीजेपी विधायक ललन पासवान ने यह बड़ा खुलासा कर सनसनी फैला दी थी कि लालू यादव ने जेल म

लालू फोन कांड से सुर्खियों में आये BJP विधायक ने ली नई गाड़ी, अनोखे अंदाज में हुई स्कोर्पियो की डिलीवरी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में नई एनडीए सरकार के गठन के बाद बीजेपी के एक विधायक अचानक सुर्खियों में आ गए थे. बीजेपी विधायक ललन पासवान ने यह बड़ा खुलासा कर सनसनी फैला दी थी कि लालू यादव ने जेल में रहते हुए उन्हें फोन किया. इतना ही नहीं आरजेडी सुप्रीमो ने उन्हें नीतीश सरकार के विश्वास प्रस्ताव के खिलाफ वोट करने के लिए भी कहा.


खुलासे के बाद बीजेपी विधायक ललन पासवान ने लालू यादव के खिलाफ कंप्लेंट भी दर्ज कराई थी. लालू फोन कांड के बाद चर्चित हो चुके ललन पासवान ने एक बार फिर चर्चा में बने रहने लायक काम किया है. बीजेपी विधायक ने नई स्कॉर्पियो गाड़ी खरीदी लेकिन इसकी डिलीवरी उन्होंने शोरूम में लेने की बजाय विधानसभा में ली. दरअसल, विधायक जी की फरमाइश थी कि उन्हें गाड़ी की डिलीवरी विधानसभा परिसर में दी जाए. मामला विधायक जी का था तो शोरूम के मालिक ने विधानसभा परिसर तक उनकी गाड़ी पहुंचवा दी. विधानसभा के ठीक सामने बीजेपी विधायक ने गाड़ी की डिलीवरी ली.


विधानसभा के ठीक सामने गाड़ी की डिलीवरी लेने के बाद विधायक जी की खुशी का ठिकाना नहीं था. डिलीवरी के साथ तुरंत स्कॉर्पियो पर सवार हुए और सबसे पहले विधानसभा परिसर का चक्कर लगाया. दरअसल, बिहार विधानसभा के 100 साल पूरे होने के मौके पर विधायक जी इसे अपने लिए भी यादगार बनाना चाहते थे. लिहाजा उन्होंने डिलीवरी के लिए विधानसभा परिसर को चुना. पीरपैंती से बीजेपी विधायक ललन पासवान की गाड़ी जब विधानसभा परिसर पहुंची तो उस पर एंट्री स्टीकर नहीं था. लिहाजा विधायक जी को इसके लिए स्पेशल परमिशन लेनी पड़ी.

टैग्स