ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

ललन सिंह को LJP का करारा जवाब, सूरदास बन चुके JDU सांसद के बवासीर है

PATNA : जेडीयू और लोक जनशक्ति पार्टी के बीच रिश्ते में खटास अब और आगे बढ़ गई है. जेडीयू सांसद ललन सिंह ने एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान पर हमला बोला था. जिसके बाद एलजेपी ने जोरद

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : जेडीयू और लोक जनशक्ति पार्टी के बीच रिश्ते में खटास अब और आगे बढ़ गई है. जेडीयू सांसद ललन सिंह ने एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान पर हमला बोला था. जिसके बाद एलजेपी ने जोरदार पलटवार किया है. एलजेपी प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने कहा है कि जेडीयू सांसद ललन सिंह खुद सूरदास हैं. अशरफ अंसारी ने कहा है कि ललन सिंह को कुछ भी ठीक से दिखाई नहीं देता और यही वजह है कि वह मुंह में बवासीर की रोग से परेशान हैं.


एलजेपी प्रवक्ता ने कहा है कि पिछले दिनों मुंगेर में कोरोना वायरस को लेकर हुई बैठक के दौरान खुद ललन सिंह ने इस बात को कबूल किया था कि टेस्टिंग की स्पीड कम है लेकिन अब वह लोक जनशक्ति पार्टी के स्टैंड को खारिज कर रहे हैं. एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने कोरोना को लेकर जो हकीकत बयां की, ललन सिंह उसे गलत बता रहे हैं. ललन सिंह का यह रवैया बताता है कि वह कालिदास बनकर बैठे हुए हैं, जो अपनी ही सरकार को डुबाना चाहते हैं. कहा है कि मुंगेर की मीटिंग में बिहार सरकार के मंत्री शैलेश कुमार ने भी कर सरकार की हकीकत बयां की थी लेकिन अब बेतुका बयान बाजी कर रहे हैं.


इतना ही नहीं एलजेपी ने यह भी साफ तौर पर कह दिया है कि बिहार में कोरोना टेस्टिंग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंता जाहिर की है. राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पीएम की चिंता के साथ अपनी चिंता जता रहे हैं लेकिन जेडीयू के लोगों को यह बात समझ में नहीं आती. एलजेपी प्रवक्ता ने कहा है कि जेडीयू को यह बात समझ लेनी चाहिए कि एलजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के कारण केंद्र सरकार में शामिल है. यह सब कुछ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण है, न कि जेडीयू के कारण है.


इतना ही नहीं है एलजेपी ने ललन सिंह और जेडीयू के उन नेताओं को चुप रहने की नसीहत दी है, जो बेवजह चिराग पासवान पर बयान बाजी कर रहे हैं.

टैग्स