ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

लाखों की संख्या में शिक्षक अभ्यर्ती पंहुचे पटना, विधानसभा का करेंगे घेराव

PATNA : बिहार में शिक्षक अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है। शिक्षक अभ्यर्थी बहाली नीतियों में बदलाव को लेकर लगातार सरकार के मंसूबों पर सवाल खड़ा कर रहे है। इसके साथ ही

लाखों की संख्या में शिक्षक अभ्यर्ती पंहुचे पटना, विधानसभा का करेंगे घेराव
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में शिक्षक अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है।  शिक्षक अभ्यर्थी बहाली नीतियों में बदलाव को लेकर लगातार सरकार के मंसूबों पर सवाल खड़ा कर रहे है। इसके साथ ही साथ  कई अन्य मांगी को लेकर लगातार प्रदर्शन भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज शिक्षक अभ्यर्थियों ने विधानसभा घेराव का एलान किया है।


दरअसल, बिहार में पिछले दिनों शिक्षक बहाली नियमावली में बदलाव किए गए हैं। जिसके तहत बिहार में पहली बार लोक सेवा आयोग के तहत से परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही राज्य ने डोमिसाइल नीति को भी ख़त्म कर दिया है। जिसके बाद इसको लेकर शिक्षक अभ्यर्थी सडक पर उतर गये हैं इसी कड़ी में आज राज्य के 38 जिलों के शिक्षक अभ्यर्थियों ने बिधान सभा घेराव का एलान किया है। शिक्षक अभ्यर्थियों का कहना है कि राज्य सरकार उनके हक की अनदेखी कर रही है इस लिहाजा वह सड़क पर उतरने को मजबूर हैं।


जानकारी के अनुसार, राज्य के लाखों प्रारंभिक, माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक नियोजित शिक्षक और हक प्राप्ति, मान-सम्मान, अधिक के लिए संघर्षरत है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि आज विधानसभा घेराव के उपरांत नियोजित शिक्षक अपने अपने क्षेत्रीय विधायक के आवास पर घेरा डालो, डेरा डालो आंदोलन चलाएंगे।


आपको बताते चलें कि, बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर प्रारंभिक शिक्षक संघ और तमाम शिक्षक संगठन 11 जुलाई को पटना में सुबह के समय विधायकों के आवास का घेराव करने के साथ-साथ विधानसभा घेराव करने की तैयारी में हैं। ये लोग आयोग के तरफ से परीक्षा आयोजित करवाने और डोमिसाइल नीति खत्म करने को लेकर लगातार विरोध कर रहे हैं