ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

कुछ ही घंटों की बारिश में डूबा डिप्टी सीएम रेणु देवी का आवास, देखिये वीडियो

PATNA : पटना में शुक्रवार की रात हुई बारिश के कारण कई जगहों पर जलजमाव देखने को मिल रहा है. महज कुछ घंटों में शहर में 145 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई. इससे नाले उफना गए हैं. घरों म

कुछ ही घंटों की बारिश में डूबा डिप्टी सीएम रेणु देवी का आवास, देखिये वीडियो
First Bihar
4 मिनट

PATNA : पटना में शुक्रवार की रात हुई बारिश के कारण कई जगहों पर जलजमाव देखने को मिल रहा है. महज कुछ घंटों में शहर में 145 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई. इससे नाले उफना गए हैं. घरों में पानी घुस गया है. आम लोग के घर तो दूर डिप्टी सीएम रेणु देवी के आवास के अंदर भी पानी भर गया है. वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि उपमुख्यमंत्री के घर पर घुटनों से नीचे तक पानी भरा हुआ है. 


इधर, बिहार विधानसभा में भी जलजमाव हो गया है. घुटने से थोड़ा नीचे पानी भर गया है. इसके अलावा पटना एयरपोर्ट समेत कई VIP इलाके भी कुछ ही घंटे की बारिश में डूब गए हैं. वीडियो में आप विधानसभा में जलजमाव की तस्वीरें भी देख सकते हैं. 



आपको बता दें कि बीती रात राजधानी पटना में जोरदार बारिश हुई है. आधी रात को शुरू हुई है बारिश कई घंटों तक जारी रही और मौसम विभाग ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक पटना में 145.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है. आधी रात के वक्त सोते हुए लोगों की नींद उस वक्त खुल गई जब बादलों का लगातार गर्जना और जोरदार बारिश की आवाज़ उनके कानों में गई. बारिश कितनी तेज थी कि लोग अपने घरों में जग गए. 


मौसम विभाग में बारिश को लेकर पटना में जो ताजा आंकड़े जारी किए हैं उसके मुताबिक 25 जून की शाम 8:30 बजे से लेकर 26 जून की सुबह 5:30 बजे तक पटना में 145.4 मिलीमीटर बारिश हुई. मौसम विभाग रात के तकरीबन 2:20 बजे पटना समेत सारण और वैशाली जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया था. मौसम विभाग ने इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की संभावना जताई थी. मौसम विभाग का अनुमान था कि पटना में मध्यम दर्जे की बारिश होगी लेकिन जोरदार बारिश से ऐसा लगा जैसे आसमान फट कर जमीन पर आ गया हो. 


महज कुछ घंटों के अंदर 145 मिलीमीटर बारिश होने की वजह से राजधानी पटना के ज्यादातर इलाकों में सुबह जलजमाव देखने को मिल रहा है. शाम तक जो मोहल्ले और सड़कें सूखी हुई थी अभी वहां घुटने भर पानी जमा हो चुका है. राजधानी पटना के लोगों को अब इस जलजमाव की समस्या का सामना अगले कई दिनों तक करना पड़ सकता है. नगर निगम खबर लिखे जाने तक जलजमाव को लेकर सक्रिय नहीं हुआ था. मौसम विभाग ने 2 दिन पहले से जो पूर्वानुमान जारी किया था उसके मुताबिक पटना में बारिश एक हफ्ते तक नहीं होनी थी लेकिन बीती रात हुई बारिश ने हर तरफ पानी-पानी कर दिया है.