ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

कोटा में फंसे बिहारी बच्चों के मामले में सुनवाई अब लॉकडाउन के बाद तक टली, हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 5 मई को होगी

PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। कोटा मामले पर पटना हाईकोर्ट में सुनवाई टल गयी है। अब अगली सुनवाई 5 मई को होगी। गौरतलब है कि कोटा में फंसे बिहारी छात्र के अभिभावक ने ह

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। कोटा मामले पर पटना हाईकोर्ट में सुनवाई टल गयी है। अब अगली सुनवाई 5 मई को होगी। गौरतलब है कि कोटा में फंसे बिहारी छात्र के अभिभावक ने होईकोर्ट में याचिका दायर कर बच्चों को वापस लाने देने की मंजूरी देने की मांग की थी। याचिका में कहा गया था कि बिहार सरकार ने सूबे के बाहर रह रहे बिहारियों को वापस लौटने पर रोक लगा दिया है.।ये गलत है और बिहार सरकार को अपने राज्य के छात्र-छात्राओं के साथ ही दूसरे लोगों को वापस लाने का प्रबंध करना चाहिये।


हाईकोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए कल सुनवाई टालने के बाद आज का दिन किया था। इससे पहले बिहार सरकार ने जवाब दाखिल कर कहा कि वह केंद्र सरकार के निर्देशों का पालन कर रही है। केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के दौरान लोगों की आवाजाही पर रोक लगायी है। ऐसे में दूसरे राज्यों के लोगों को बिहार वापस लाना लॉकडाउन के निर्देशों का उल्लंघन होगा।


बिहार सरकार के जवाब के बाद पटना हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा था। लेकिन कोर्ट में केंद्र सरकार का जवाब नहीं पहुंचा। ऐसे में पटना हाईकोर्ट में कोटा और दूसरे राज्यों में लॉकडाउन में फंसे बिहार के छात्रों की घर वापसी के मामले पर सुनवाई आज तक के टाल दिया था। जस्टिस हेमंत कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ ने कोर्ट में दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को जवाब देने के लिए आज तक की मोहलत दी थी।