ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

कोहरे की चादर में लिपटी राजधानी, तापमान में भी दर्ज की गई गिरावट

PATNA : राजधानी पटना समेत बिहार के ज्यादातर हिस्सों में ठंड ने दस्तक दे दी है. घने कोहरे और ठंडी हवाओं की वजह से कनकनी भी है. मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी पूर्वी हवाओं के वायुमंडल

कोहरे की चादर में लिपटी राजधानी, तापमान में भी दर्ज की गई गिरावट
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना समेत बिहार के ज्यादातर हिस्सों में ठंड ने दस्तक दे दी है. घने कोहरे और ठंडी हवाओं की वजह से कनकनी भी है. मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी पूर्वी हवाओं के वायुमंडल के निचले सतह पर प्रवाह से आर्द्रता लगातार बढ़ती जा रही है. इस वजह से वायुमंडल में धुंध व कोहरे की स्थिति बनी है. 


हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अभी और धुंध की स्थिति के बढ़ने के आसार हैं. पटना और पूर्णिया में इसका ख़ास असर देखने को मिल सकता है. अगले 24 घंटों में न्यूनतम पारा और भी नीचे आ सकता है. रात में ठंड बढ़ेगी लेकिन दिन के पारे में बढ़ोतरी होने के आसार हैं. 


सोमवार को दक्षिणी पूर्वी हवा के बहने की वजह से अभी पारा सामान्य से ऊपर है. पटना का अधिकतम पारा सामान्य से एक डिग्री ऊपर 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से तीन डिग्री अधिक 14.4 डिग्री दर्ज किया गया. गया राज्य भर में सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 10.6 डिग्री से नीचे रहा. भागलपुर का अधिकतम 25.5 जबकि न्यूनतम 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं पूर्णिया का अधिकतम 23.5 जबकि न्यूनतम 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पूर्णिया में सोमवार को आर्द्रता 100 प्रतिशत रहा जबकि पटना में आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 94 प्रतिशत दर्ज की गई. 


वहीं अचानक ठंड बढ़ने की वजह से जन-जीवन प्रभावित हो गया है. सड़को पर घना कोहरा छाया हुआ है. घने कोहरे के कारण सड़क पर गाड़ियों का चलना मुश्किल हो रहा है. कुहासे के कारण पांच फीट की दूरी पर भी आती वाहन दिखाई नहीं दे रहें हैं.  वहीं आम लोग ठंड से बचने के लिए सड़क किनारे अलाव जला आग तापते नजर आ रहे हैं. 

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता