ब्रेकिंग
Bihar Flood: बिहार में बाढ़ का महासंकट! 12 जिलों में पानी-पानी, पटना में गंगा ने तोड़ा 10 साल पुराना रिकॉर्डJharkhand News: झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, हार्ट अटैक से गई जान; गिरिडीह में शोक की लहरBihar News: बिहार में जमीन के नियम बदले! खेत पर उद्योग लगाना आसान, लेकिन दाखिल-खारिज के लिए अब देने होंगे ₹200Bihar Flood: पटना-गया रेलखंड पर बड़ा संकट! पुनपुन का पानी रेल पुल तक पहुंचा, 10 ट्रेनें रद्दआरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा! महानंदा एक्सप्रेस की 2 बोगियां पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रूट पर मचा हड़कंपBihar Flood: बिहार में बाढ़ का महासंकट! 12 जिलों में पानी-पानी, पटना में गंगा ने तोड़ा 10 साल पुराना रिकॉर्डJharkhand News: झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, हार्ट अटैक से गई जान; गिरिडीह में शोक की लहरBihar News: बिहार में जमीन के नियम बदले! खेत पर उद्योग लगाना आसान, लेकिन दाखिल-खारिज के लिए अब देने होंगे ₹200Bihar Flood: पटना-गया रेलखंड पर बड़ा संकट! पुनपुन का पानी रेल पुल तक पहुंचा, 10 ट्रेनें रद्दआरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा! महानंदा एक्सप्रेस की 2 बोगियां पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रूट पर मचा हड़कंप

KK Pathak: IAS केके पाठक को अब केंद्र में मिली नई जिम्मेदारी, मंत्रिमंडल सचिवालय के अतिरिक्त सचिव नियुक्त

KK Pathak News: बिहार के चर्चित आईएएस अधिकारी केके पाठक को केंद्र सरकार ने नई जिम्मेदारी सौंपी है। 1990 बैच के आईएएस पाठक, जो वर्तमान में बिहार राजस्व बोर्ड के अध्यक्ष हैं, अब मंत्रिमंडल सचिवालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर नियुक्त किए गए हैं।

KK Pathak News
IAS केके पाठक को अब केंद्र में मिली जिम्मेदारी, मंत्रिमंडल सचिवालय के अतिरिक्त सचिव नियुक्त
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

KK Pathak News: बिहार के चर्चित आईएएस अधिकारी केके पाठक को केंद्र सरकार ने नई जिम्मेदारी सौंपी है। 1990 बैच के आईएएस पाठक, जो वर्तमान में बिहार राजस्व बोर्ड के अध्यक्ष हैं, अब मंत्रिमंडल सचिवालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर नियुक्त किए गए हैं। पहले वे शिक्षा विभाग में थे और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में योगदान दिया था।


इससे पहले केके पाठक शिक्षा विभाग में भी अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे। उनके कार्यकाल में बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए कई प्रयास महत्वपूर्ण प्रयास किए गए और बड़े पैमाने पर शिक्षकों की नियुक्तियां की गई। शुक्रवार को केंद्र सरकार की ओर से नौकरशाही में वरिष्ठ स्तर पर बड़े बदलाव किए गए। इसके तहत बिहार कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी केशव कुमार पाठक को मंत्रिमंडल सचिवालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।


इससे पहले भी पिछले साल केके पाठक के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की चर्चा हो रही थी। शिक्षा विभाग में एसीएस पद पर रहने के दौरान भी केके पाठक कुछ दिनों के लिए छुट्टी पर चले गए थे और उनके केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की चर्चा की थी। लेकिन सीएम नीतीश कुमार के करीबी आईएएस केके पाठक को बाद में बिहार सरकार में राजस्व बोर्ड के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने संयुक्त सचिव के रिक्त पद को अस्थायी रूप से उन्नत करके मंत्रिमंडल सचिवालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में पाठक की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता