ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी हुआ कोरोना, बिहार में कर रही थीं चुनाव प्रचार

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्वीटर पर ट्वीट कर दी है. केंद्रीय मं

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी हुआ कोरोना, बिहार में कर रही थीं चुनाव प्रचार
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्वीटर पर ट्वीट कर दी है. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी लगातार बिहार में चुनाव प्रचार कर रही थीं, जो अब कोरोना संक्रमित हो गई हैं.


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर लिखा है कि "किसी तरह की घोषणा करने के लिए उससे जुड़े शब्द खोजने मेरे लिए थोड़ा मुश्किल है, बहरहाल मैं इसे सरल रखना चाहती हूं - मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं और उन सभी लोगों से जो मेरे संपर्क में रहे हैं उनसे कहना चाहती हूं कि वे भी जल्द से जल्द अपना कोविड टेस्ट करवाएं."


स्मृति ईरानी बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की स्टार प्रचारक हैं और चुनाव कैंपेन के दौरान वह जोरदार तरीकों से विपक्षियों पर निशाना साधती आ रही हैं. स्मृति ईरानी ने गोपालगंज में आयोजित एक चुनावी सभा में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद पर हमला बोलते हुए कहा कि वो 15 साल आपको याद नहीं, जब किसी एजेंसी का शीशा तोड़कर गाड़ी लूट ली जाती थी और कहा जाता था घर में शादी है. तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए स्मृति ने कहा कि जिसने जीवन भर नौकरी नहीं की, वह 10 लाख नौकरी दिलाएगा.



इससे पहले, बिहार के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता सुशील कुमार मोदी कोरोना संक्रमित पाए गए थे. उन्हें इलाज के लिए पटना स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था. सुशील मोदी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी. जबकि, चुनाव प्रचार करते हुए बीजेपी के एक और स्टार प्रचार और पार्टी के सीनियर नेता शाहनवाज हुसैन रैली करते हुए कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इसके बाद उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था.

टैग्स