ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

कश्मीर में दो औऱ बिहारियों की हत्या, आतंकियों ने तीन को गोली मारी, एक अन्य की हालत गंभीर

SRINAGAR : कश्मीर में आतंकियों ने आज फिर बडी घटना को अंजाम दिया है. आतंकियों ने कश्मीर के अनंतनाग जिले के वामपोह इलाके में बिहार के दो लोगों की हत्या कर दी है. आतंकियों ने तीन

कश्मीर में दो औऱ बिहारियों की हत्या, आतंकियों ने तीन को गोली मारी, एक अन्य की हालत गंभीर
First Bihar
5 मिनट

SRINAGAR : कश्मीर में आतंकियों ने आज फिर बडी घटना को अंजाम दिया है. आतंकियों ने कश्मीर के अनंतनाग जिले के वामपोह इलाके में बिहार के दो लोगों की हत्या कर दी है. आतंकियों ने तीन लोगो को गोली मारी, जिसमें दो की मौत हो चुकी है. गोली लगने से घायल तीसरे आदमी की हालत गंभीर बतायी जा रही है. आतंकियों ने जिन्हें गोली मारी है वे सब बिहार के रहने वाले हैं और अनंतनाग में मजदूरी करते थे.


ये घटना रविवार की शाम हुई है. आधुनिक हथियारों से लैस आतंकियों ने मजदूरी का काम करने वाले बिहार के 3 लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसायी. गोली लगने से 2 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि एक की हालत बेहद गंभीर है. घायल व्यक्ति को अनंतनाग के मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है. उसकी पहचान चुनचुन रिषि देव के तौर पर हुई है. वहीं आतंकियों की गोली से मारे दोनों व्यक्तियों की पहचान राजा ऋषि देव और जोगिंदर ऋषि देव के तौर पर की गयी है.


गौरतलब  है कि एक दिन पहले यानि शनिवार को आतंकियों ने बिहार के हॉकर और उत्तर प्रदेश के कारपेंटर की गोली मारकर हत्या कर दी थी. श्रीनगर के ईदगाह इलाके में आतंकियों ने बिहार के एक हॉकर को गोली मार दी थी. उसे श्रीनगर मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल ले जाया गया था. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. आतंकियों की गोली से मारे गये व्यक्ति की पहचान अऱविंद कुमार साह था और बिहार के बांका जिले का रहने वाला था. अरविंद कुमार साह श्रीनगर में गोलगप्पे बेचता था. वहीं शनिवार को ही आतंकियों ने पुलवामा में सगीर अहमद नाम के शख्स की गोली मार कर हत्या कर दी ती. सगीर यूपी का रहने वाला था औऱ कश्मीर में कारपेंटर का काम करता था.


आपको बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने बिहार के रहने वाले अरविंद कुमार साह (22) को गोली मारकर हत्या कर दी. अरविंद का परिवार काफी गरीब है, जो जम्मू में रहकर चाट और गोलगप्पा बेचता था. तीन महीना पहले कोरोना से इसके भाई की भी मौत हो गई थी. अब आतंकवादियों ने अरविंद को भी मौत के घाट उतार दिया है. मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है. परिजनों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है.


आतंकी हमले में मारा गया अरविंद कुमार साह (22) मूल रूप से बिहार के बांका जिले का रहने वाला था. बांका के बाराहाट थाना क्षेत्र अंतगर्त महुआ पंचायत के पड़घड़ी गांव में अरविंद का परिवार रहता है, जो काफी गरीब है. तीन महीने में दो जवाब बेटों की मौत के बाद परिवार एकदम टूट गया है. इनके ऊपर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है. अरविंद के परिजनों ने बिहार सरकार और केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है.


मृतक अरविंद साह के पिता देवेंद्र साह ने फर्स्ट बिहार की टीम से बात की और उन्होंने कहा कि "लगभग साढ़े 5 बजे यह खबर मिली कि आतंकवादियों ने अरविंद को गोली मार दी है, जिसके कारण उसकी मौत हो गई है. 15 सदस्यों वाले बड़े परिवार में अरविंद की कमाई से ही घर चलता था. अरविंद जम्मू में चाट और गोलगप्पा बेचकर जो पैसे कमाता था, उसी से घर का चूल्हा जलता था और खाना बनता था."


अरविंद के भाई मुकेश साह ने बताया कि "हमलोग पांच भाई थे. एक बहन भी है, जिसकी शादी अभी नहीं हुई है. पांच में से दो भाइयों की मौत हो गई. बड़ा भाई बबलच साह तीन महीना पहले कोरोना से मर गया. अब आतंकियों ने अरविंद को भी मार गिराया. उसकी अब तक शादी नहीं हुई थी. पड़घड़ी गांव के लगभग 300 लोग जम्मू में कमाते-खाते हैं. 15 दिन पहले आतंकियों ने इसी गांव के रहने वाले जितेंद्र साह को भी गोली मारी थी. गोली उसके हाथ में लगी थी. जितेंद्र फिलहाल हॉस्पिटल में भर्ती है."


बताया जा रहा है कि अरविंद कुमार साह लगभग तीन महीना पहले ही जम्मू गया था. ये पिछले आठ साल से जम्मू में गोलगप्पा बेचने का काम करता था. अरविंद के भरोसे ही परिवार के 15 सदस्यों का भरण पोषण होता था. कमाऊ सदस्य की हत्या होने का उन पर फिर दुखों का पहाड़ टूट चुका है. परिवार ने भारत सरकार से आतंकवादियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है. परिवार द्वारा 50 लाख रुपये का मुआवजा और एक सरकारी नौकरी की भी मांग की गई है.