ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

इंतजार की घड़ी हुई खत्म: कल बिहार की 10 लाख महिलाओं के खाते में गिरेंगे 10-10 हजार रुपये

बिहार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये कल भेजे जाएंगे। इससे पहले 1 करोड़ 40 लाख महिलाओं को राशि मिल चुकी है। जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं के बाद अब बाकी लाभार्थियों का भुगतान इस महीने होगा

बिहार
अकाउंट में आएगा पैसा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: बिहार में एनडीए की नई सरकार बनने के बाद महिला रोजगार योजना के तहत 10 लाख महिलाओं के खाते में कल 10-10 हजार रूपये भेजे जाएंगे। 28 नवंबर को सुबह में डीबीटी के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की 10 लाख महिलाओं के अकाउंट में पैसा भेजेंगे। इसकी सभी तैयारियां की जा चुकी है। अब इस योजना का फॉर्म भर चुकी महिला अकाउंट में पैसा आने का इंतजार कर रही हैं। बता दें कि शहरी क्षेत्र अभी भी कई ऐसी महिलाएं हैं, जिनके खाते में अभी तक पैसा नहीं आया है। वो उस दिन का इंतजार कर रही है, जब उनके अकाउंट में 10 हजार रुपये आएंगे। 


मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 लाख महिलाओं के खाते में कल 28 नवंबर को 10-10 हजार रुपये भेजे जाएंगे। इस दिन जीविका समूह से जुड़ी ग्रामीण इलाकों की साढ़े 9 लाख और शहरी क्षेत्रों की 50 हजार महिलाओं के बैंक खाते में सीधे डीबीटी के माध्यम से पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। जीविका समूह से जुड़ी सभी महिलाओं को 10-10 हजार रुपया मिलने के बाद ही बाकी बची लाभार्थियों को भी जल्द 10-10 हजार रुपये बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा। 


 बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत अभी तक 1 करोड़ 40 लाख महिलाओं के बैंक अकाउंट में 10-10 हजार रूपये की राशि भेजी जा चुकी है। लेकिन अभी भी कई महिलाओं के खाते में पैसा नहीं पहुंचा है। वो आए दिन लोगों से पूछती हैं कि हमलोग को कब पैसा आएगा? लेकिन अब इंतजार की घड़ी खत्म हो गयी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस योजना का लाभ उन्हें भी मिलेगा। 


बता दें कि इस योजना के लिए महिलाओं से ONLINE और OFFLINE आवेदन लिया गया था। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं ने OFFLICE आवेदन किया था।  जीविका समूह से जुड़ीं ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाओं को पहले 10-10 हजार रुपया ट्रांसफर किया गया। लेकिन जो महिला जीविका से जुड़ी हुई नहीं हैं, उन्हें अभी तक इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। अब वो लोगों से पूछती नजर आ रही है कि उन्हें पैसा कह ट्रांसफर किया जाएगा। 


हाल के दिनों में जो महिलाएं जीविका समूह जुड़ी हैं पहले उन्हें पैसा भेजा जाएगा। इस योजना के तहत 13 लाख महिलाओं ने ONLINE आवेदन किया था। इन महिलाओं के आवेदन की जांच शुरू हो चुकी है। जांच पूरी होने के बाद इन्हें भी खाते में 10-10 हजार रुपये भेजे जाएंगे। जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हिमांशु शर्मा ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि एक महीने के अंदर मुख्यमंत्री रोजगार योजना का फॉर्म भरने वाली सभी महिलाओं को भी पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है कि दिसंबर तक सभी महिला लाभार्थियों को 10-10 हजार रुपये मिल जाएगा। जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं को ही अभी तक इसका लाभ मिल पाया है।  

टैग्स