ब्रेकिंग
पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत

कैमूर में 20 लाख की स्मैक बरामद, तस्कर सोनू कुमार गुप्ता गिरफ्तार, सप्लायरों की तलाश जारी

Kaimur Smack Seized: कैमूर के भभुआ में पुलिस ने 160 ग्राम स्मैक बरामद कर सोनू कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया। जब्त स्मैक की कीमत 20 लाख रुपये तक बताई जा रही है। पुलिस सप्लायरों की तलाश में जुटी है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KAIMUR: बिहार के कैमूर जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भभुआ थाना पुलिस ने अखलासपुर स्थित एक घर में छापेमारी कर करीब 160 ग्राम स्मैक बरामद की है। इस मामले में सोनू कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। जब्त स्मैक की अनुमानित कीमत 15 से 20 लाख रुपये बताई जा रही है।


कैमूर के एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि भभुआ थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक मकान में बड़े पैमाने पर स्मैक छिपाकर रखी गई है। यहां से नशीले पदार्थ की पुड़िया बनाकर आसपास के इलाकों में बिक्री की जाती थी।


सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने अखलासपुर निवासी सोनू कुमार गुप्ता के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस ने 159.98 ग्राम स्मैक बरामद की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान नशे के कारोबार से जुड़े अन्य तस्करों और सप्लायरों के बारे में भी जानकारी मिली है। अब पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।


एसपी शिखर चौधरी ने स्पष्ट किया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। पुलिस का लक्ष्य नशे के कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करना और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है।

टैग्स