ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

यहां तक होगा जेपी गंगा पथ का विस्तार, बिहार से दिल्ली और UP की राह होगी आसान

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 जुलाई को जेपी गंगा पथ के तीसरे फेज का लोकार्पण किया था। तीसरे फेज के लोकार्पण के बाद सरकार ने जेपी गंगा पथ को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब इस मार्ग

यहां तक होगा जेपी गंगा पथ का विस्तार, बिहार से दिल्ली और UP की राह होगी आसान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 जुलाई को जेपी गंगा पथ के तीसरे फेज का लोकार्पण किया था। तीसरे फेज के लोकार्पण के बाद सरकार ने जेपी गंगा पथ को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब इस मार्ग का विस्तार मोकामा से कोईलवर तक किया जाएगा। दोनों तरफ से करीब 122 किलोमीटर सड़क का विस्तार किया जाएगा। विस्तार के बाद इस मार्ग की लंबाई 143 किलोमीटर तक हो जाएगी। इस मार्ग के विस्तार होने से बिहार से दिल्ली और उत्तर प्रदेश जाना आसान हो जाएगा।


जानकारी के मुताबिक, रहले चरण में दीघा से दीदारगंज तक जेपी गंगा पथ का निर्माण हो रहा है वहीं दूसरे चरण के अंतर्गत दीघा से शेरपुर और दीदारगंज से करजान तक जेपी गंगा पथ का विस्तार करने की योजना है। पश्चिमी छोर पर दीघा भाया शेरपुर से कोईलवर तक 35 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा जबकि पूर्वी छोर पर दीदारगंज से बख्तियारपुर होते हुए करजान और मोकामा तक 87.5 किलोमीटर नई सड़क बनेगी।


फिलहाल जेपी गंगा पथ दीघा से दीदारगंज तक बन रहा है, इसमें कंगन घाट तक आवागमन शुरू हो गया बाकी हिस्से को इसी साल दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। दीघा से शेरपुर के बीच एलिवेटेड रोड बनेगा और शेरपुर से कोइलवर तक बनने वाली सड़क में चार किलोमीटर एलिवेटेड और साढ़े 18 किलोमीटर पथ बंध होगा। वहीं दीदारगंज से बख्तियारपुर से करजान होते हुए मोकामा तक साढ़े 87 किलोमीटर सड़क बनेगी। मुख्यमंत्री के आदेश पर इसकी कार्य योजना तैयार की जा रही है।