ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

दिल्ली में बीजेपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से मिले जीतन राम मांझी, नई सरकार के गठन पर हुई चर्चा

बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद जीतन राम मांझी ने दिल्ली में बीजेपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच नई सरकार गठन को लेकर अहम चर्चा हुई।

बिहार
ऐतिहासिक जीत की बधाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को बिहार की जनता का प्रचंड समर्थन मिला है। डबल सेंचुरी से ज्यादा सीटों पर एनडीए ने जीत दर्ज की है। एनडीए ने 202 सीटों पर जीत हासिल की। बिहार के नतीजे सामने आने के एक दिन बाद केंद्रीय मंत्री और हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी दिल्ली में बीजेपी के चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान से मिले। इस दौरान नई सरकार के गठन पर चर्चा हुई। इससे मांझी ने पीएम मोदी को फोन कर बिहार चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के लिए बधाई दी।


बता दें कि बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने बिहार विधानसभा चुनाव 6 सीटों पर लड़ा था लेकिन पांच सीटों पर उन्होंने अपनी जीत दर्ज करायी। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाले हम पार्टी ने कुटुंबा, इमामगंज, बाराचट्टी, अतरी और सिकंदरा विधानसभा सीट पर जीत हासिल की है। जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा को 6 सीट लड़कर 5 पर जीत मिली है।


हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के कुटुंबा प्रत्याशी लाल राम 84727 वोट से जीत दर्ज की। वहीं, इमामगंज से दीपा कुमारी ने 1,04,861 वोट से जीत हासिल की। बाराचट्टी से ज्योति देवी ने 1,08,271 मत से जीत दर्ज करायी। जबकि अतरी विधानसभा सीट से प्रत्याशी रोमित कुमार ने 1,02,102 वोट हासिल कर जीत दर्ज की वही  सिकंदरा विधानसभा सीट से उम्मीदवार प्रफुल कुमार मांझी ने 91,603 वोट से जीत हासिल की। हम पार्टी के इस परफोर्मेंस को लेकर धर्मेन्द्र प्रधान ने जीतन राम मांझी को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विनोद तावड़े भी मौजूद थे। दिल्ली में बीजेपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से मिले जीतन राम मांझी, नई सरकार के गठन पर हुई चर्चादिल्ली में बीजेपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से मिले जीतन राम मांझी, नई सरकार के गठन पर हुई चर्चा

दिल्ली में बीजेपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से मिले जीतन राम मांझी, नई सरकार के गठन पर हुई चर्चा