ब्रेकिंग
UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51

"घोटाला करें गली-गली, खुद को बताएं बजरंगबली"..मांझी का लालू परिवार पर तीखा हमला, तेजस्वी को बताया 'फसाद की जड़'

केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक जीतनराम मांझी ने सोशल मीडिया पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर बड़ा हमला बोला है। मांझी ने लालू परिवार की तस्वीरों के साथ कटाक्ष करते हुए तेजस्वी यादव को "सारे फसाद की...

bihar
लालू परिवार पर निशाना
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: केंद्रीय मंत्री व हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतनराम मांझी लालू परिवार पर लगातार हमलावर हैं। इस बार उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लालू परिवार की तस्वीर लगाते हुए लिखा कि "बिहार के सारे फसाद की जड़…" 


जीतनराम मांझी का कहना है कि केवल दिखावे के लिए लालू को तेजस्वी ने अध्यक्ष बना रखा है। जबकि सच्चाई यह है कि लालू हर फैसला तेजस्वी के आदेश पर करते हैं। जीतनराम मांझी ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव और रोहिणी आचार्या का फोटो लगाकर हर तस्वीर के सामने अपनी बातें लिखी। 


मांझी ने हेडिंग में लिखते हैं कि "घोटाला करें गली-गली, खुद को बताएं बजरंगबली"... RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तस्वीर के आगे यह लिखा गया है कि "भले ही मैं जंगल का महाराज हूं पर मुझे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवाया".. तेजप्रताप यादव के फोटो के सामने मांझी ने लिखा कि "लाख बुराई है मुझमें पर मुझे स्वास्थ्य मंत्री बनाया".. 


राब़ड़ी देवी की तस्वीर के सामने लिखा गया कि 'जंगलराज के बावजूद मुझे विधान परिषद में नेता विरोधी दल बनाया".. लालू को किडनी देने वाली बिटिया रोहिणी आचार्य की तस्वीर के सामने मांझी ने लिखा कि "भले ही मैं सिंगापुर में रहती हूं पर मुझे टिकट दिया"..वही तेजस्वी यादव के फोटो पर लिखा गया कि "सब फसाद की जड़ मैं." जीतनराम मांझी ने कहा तेजस्वी यादव अब आरजेडी और परिवार के नए बॉस हैं। इसलिए लालू यादव उनकी बात मानने को मजबूर हैं। तेजप्रताप को पार्टी और परिवार से बेदखल करने का फरमान तेजस्वी का ही था, जिसका ऐलान लालू ने किया। 




टैग्स