ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

जदयू MLC से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, एके 47 से हत्या कर देने की मिली धमकी

MUZAFFARPUR : बिहार में अब जनप्रतिनिधियों को भी जान का खतरा बढ़ता जा रहा है. मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने जदयू के निवर्तमान एमएलसी को भी नहीं छोड़ा है. अपराधियों ने जेडीयू एमएलस

जदयू MLC से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, एके 47 से हत्या कर देने की मिली धमकी
First Bihar
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में अब जनप्रतिनिधियों को भी जान का खतरा बढ़ता जा रहा है. मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने जदयू के निवर्तमान एमएलसी को भी नहीं छोड़ा है. अपराधियों ने जेडीयू एमएलसी को मैसेज कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है. साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी है. उनके नंबर पर भेजे गए संदेश में कहा गया है कि यह रुपये कहां देने हैं यह स्थान वह खुद तय करके बताया आएगा.


मामला संज्ञान में आते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. घटना को लेकर पूर्व MLC के निजी सचिव पारू थाना के कर्मवारी गांव के चंद्रभूषण कुमार ने सदर थाने में FIR दर्ज कराई है. मामला दर्ज होने के बाद सदर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. जिस नंबर से धमकी भरा कॉल आया था, उसका कॉल डाटा रिकॉर्ड (CDR) और टावर लोकेशन खंगाला जा रहा है. 


बताया जा रहा कि MLC के मोबाइल कल दोपहर पर 2:17 बजे पर एक अनजान नंबर से धमकी भरा मैसेज आया. कुछ देर बाद उसी नंबर से कॉल भी आया. कॉल करने वाले ने मैसेज पढ़ने की बात कही. इसके बाद कॉल काट दिया. उनके निजी सचिव चंद्रभूषण ने मैसेज पढ़ा. 


उसमें लिखा था, 'पुलिस को सूचना देने पर अंजाम बुरा होगा. एक करोड़ रंगदारी चाहिए. जगह मैं तय करूंगा.' साथ ही उसने एक नंबर और दो व्यक्ति का नाम लिख कर बात करने को कहा. साथ ही जरा सी चालाकी करने पर बीबीगंज स्थित घर पर पहुंच कर AK-47 से हत्या कर देने की धमकी दी.


दिनेश प्रसाद सिंह 3 बार MLC रह चुके हैं। पहली बार वे निर्दलीय MLC बने थे. दूसरी व तीसरी बार JDU के सिंबल पर उन्होंने चुनाव जीता था. चौथी बार भी वे चुनाव मैदान में हैं. इस बार भी MLC पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. उन्हें इस बार JDU ने अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं उनके सामने RJD ने बाहुबली शंभु सिंह को मैदान में उतारा है.