ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

बड़ी खबर: JDU-BJP की बातचीत टूटी, दिल्ली लौटे फडणवीस और भूपेंद्र यादव, सीटों के बंटवारे पर नहीं बनी बात

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए का घमासान चरम पर पहुंच गया है. जेडीयू से सीटों का बंटवारा फाइनल नहीं होने के बाद पटना में कैंप कर रहे देवेंद्र फडणवीस और भूपेंद्र यादव वा

बड़ी खबर: JDU-BJP की बातचीत टूटी, दिल्ली लौटे फडणवीस और भूपेंद्र यादव, सीटों के बंटवारे पर नहीं बनी बात
First Bihar
4 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए का घमासान चरम पर पहुंच गया है. जेडीयू से सीटों का बंटवारा फाइनल नहीं होने के बाद पटना में कैंप कर रहे देवेंद्र फडणवीस और भूपेंद्र यादव वापस दिल्ली लौट गये हैं. बीजेपी सूत्र बता रहे हैं कि पार्टी आलाकमान ने दोनों नेताओं को दिल्ली तलब किया है, जिसके बाद उन्होंने देश की राजधानी की फ्लाइट पकड़ ली.




जेडीयू-बीजेपी में नहीं बनी सीटों के बंटवारे पर बात
बीजेपी सूत्र बता रहे हैं कि जेडीयू और बीजेपी में तल्खी लगातार बढती जा रही है. दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच कल से बात हो रही थी. FIRST BIHAR JHARKHAND ने कल ही बताया था कि बैठक के दौरान सीट बंटवारे पर दोनों पार्टियों के बीच काफी तल्खी हो गयी थी. इसके बाद अकेले चुनाव लड़ लेने की बात तक हो गयी थी. इसके बाद भी बातचीत हुई लेकिन सहमति नहीं बन पायी.




बीजेपी सूत्रों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव की तर्ज पर सीटों के बंटवारे की बात कह रही है. लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने दो सीटों वाली जेडीयू को अपने बराबर यानि 17 सीट दिया था. बीजेपी कह रही है कि विधानसभा चुनाव में उसी तर्ज पर बंटवारा हो यानि जेडीयू और बीजेपी बराबर बराबर सीटों पर चुनाव लड़े. उधर नीतीश कुमार हर हाल में बड़े भाई की भूमिका चाहते हैं. यानि उन्हें बीजेपी से ज्यादा सीटें चाहिये.


मामला कई सीटों पर दावेदारी को लेकर भी उलझ गया है. दरअसल नीतीश कुमार ने बीजेपी की कई परंपरागत सीटों पर दावा ठोंक दिया है. चुनाव से ठीक पहले उन्होंने बीजेपी की परंपरागत सीटों पर 2015 में चुनाव जीते आरजेडी के विधायकों को शामिल करा लिया. अब बीजेपी रही है कि वो अपने परंपरागत सीट को किसी हालत में नहीं छोड़ेगी.




जेडीयू और बीजेपी में हुई बातचीत में ये तमाम विवाद नहीं सुलझ पाये. लिहाजा बातचीत रूक गयी है. बीजेपी ने बिहार के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस और संगठन प्रभारी भूपेंद्र यादव को जेडीयू से बातचीत फाइनल करने भेजा था. लेकिन बीच में ही दोनों को वापस बुला लिया गया.


चिराग पासवान के हमले का भी असर
उधर चिराग पासवान ने आज नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोल दिया है. लोजपा के प्रवक्ता ने नीतीश कुमार की 7 निश्चय योजना को भ्रष्टाचार का पिटारा करार दिया. लोजपा ने कहा कि अगर उसकी सत्ता आयी तो वह 7 निश्चय में लूट की जांच करा कर लुटेरों को दंडित करेगी. लोजपा के इस बयान के बाद साफ हो गया है कि चिराग पासवान नीतीश कुमार के साथ समझौता नहीं करने जा रही है. जेडीयू बीजेपी की बातचीत रूकने का ये भी एक कारण बना है.


उधर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा है कि अगर लोजपा की ओर से रामविलास पासवान बात कर रहे होते तो मामला कब का सुलझ गया होता. लेकिन अभी भी उम्मीद है. दो दिनों के भीतर सारे मामले सुलझा लिये जायेंगे.



टैग्स