ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

JDU और BJP के बीच कोई गलतफहमी नहीं, वशिष्ठ नारायण सिंह बोले- हार के बाद विपक्ष अफवाह फैला रहा

PATNA : बिहार में एनडीए को मिली जीत के बाद जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब तक लोगों के सामने नहीं आए हैं. बिहार चुनाव नतीजों के बाद नीतीश कुमार की त

 JDU और BJP के बीच कोई गलतफहमी नहीं, वशिष्ठ नारायण सिंह बोले- हार के बाद विपक्ष अफवाह फैला रहा
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार में एनडीए को मिली जीत के बाद जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब तक लोगों के सामने नहीं आए हैं. बिहार चुनाव नतीजों के बाद नीतीश कुमार की तरफ से अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. ऐसे में सियासी गलियारे के अंदर इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि क्या सरकार गठन को लेकर नीतीश बीजेपी के साथ किसी फार्मूले में व्यस्त हैं. बिहार में एनडीए की जीत पर जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने जनता का आभार जताया है.


वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा है कि जेडीयू और बीजेपी के बीच रिश्ते अच्छे हैं और एनडीए को बिहार में मिली जीत के बाद यह बात लोगों को समझ लेनी चाहिए. वशिष्ट नारायण सिंह ने कहा है कि कुछ लोग बीजेपी और एनडीए के बीच गलतफहमी पैदा करना चाहते हैं लेकिन वह इसमें कभी सफल नहीं होंगे प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि हार या जीत लोकतंत्र का ही हिस्सा है और अगर चुनाव में हार मिली है तो विपक्ष को इसे स्वीकार करना चाहिए.


वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा है कि विपक्ष हार के बावजूद लगातार इस बात का प्रयास कर रहा है कि माहौल बनाया जा सके कि तकनीक की वजह से उसे हार का सामना करना पड़ा जबकि हकीकत यह है कि जनता में विपक्ष को नकार दिया. जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि विकास उनके चुनावी एजेंडे में सबसे ऊपर था और इसी के मुद्दे पर उन्होंने चुनाव लड़ा.