ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

जनता के दरबार में आज मौजूद रहेंगे सीएम नीतीश, लोगों की सुनेंगे फरियाद

PATNA : आज जनता दरबार है.. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता के दरबार कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. सीएम सचिवालय स्थित संवाद में जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. जनता दरब

जनता के दरबार में आज मौजूद रहेंगे सीएम नीतीश, लोगों की सुनेंगे फरियाद
First Bihar
2 मिनट

PATNA : आज जनता दरबार है.. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता के दरबार कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. सीएम सचिवालय स्थित संवाद में जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. जनता दरबार कार्यक्रम में सीएम नीतीश कई विभागों से जुड़े मामलों की आज सुनवाई करेंगे. कोरोना गाइडलाइन के तहत जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. पिछले महीने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 5 साल के अंतराल के बाद एक बार फिर जनता दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम की शुरुआत की थी.



आपको बता दें कि 5 साल के एक लंबे अंतराल के बाद जुलाई महीने से एक बार फिर जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम शुरू हुआ है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते साल विधानसभा चुनाव के बाद जब शपथ ली थी तभी इस बात के संकेत दिए थे कि जनता दरबार कार्यक्रम फिर से शुरू किया जाएगा. 


बिहार में लोक शिकायत निवारण कानून लागू होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने जनता दरबार कार्यक्रम को स्थगित कर दिया था लेकिन अब एक बार फिर से मुख्यमंत्री जनता के दरबार में मौजूद हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कई विभागों से जुड़ी शिकायतों को सुनेंगे. इसके लिए पहले ही फरियादियों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है और सभी फरियादी कोरोना जांच के बाद ही जनता दरबार में लाए जाएंगे. 

टैग्स