ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

जनता दरबार में रंगदारी टैक्स की बात सुन हैरान रह गए नीतीश, तुरंत DGP को लगा दिया फोन

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के तहत लोगों की शिकायतें सुन रहे हैं। आज के जनता दरबार में अपराध समेत अन्य मामले लेकर बड़ी संख्या में फरियादी

जनता दरबार में रंगदारी टैक्स की बात सुन हैरान रह गए नीतीश, तुरंत DGP को लगा दिया फोन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के तहत लोगों की शिकायतें सुन रहे हैं। आज के जनता दरबार में अपराध समेत अन्य मामले लेकर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे हैं। सहरसा से अपनी फरियाद लेकर आए एक शख्स की शिकायत सुनकर सीएम हैरान रह गए और तुरंत पुलिस के बड़े अधिकारी को फोन लगा दिया और कहा कि इसको जरा अच्छा से देख लीजिए। 


दरअसल, सहरसा के सौर बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले विमल पासवान अपनी परेशानी लेकर जनता दरबार में पहुंचे थे। जनता दरबार में मुख्यमंत्री से उन्होंने बताया कि गांव के दबंग लोग उन्हें अपनी खेत नहीं जोतने देते हैं और पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगते हैं। विमल पासवान ने बताया कि दबंद कहते हैं कि पहले पांच लाख रुपए दो उसके बाद ही तुम्हें खेत जोतने देंगे। केस किए लेकिन डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। दबंग कहते हैं कि थाना और पुलिस उनकी मुट्ठी में है, जहां जाना है जाओ। जबतक रंगदारी टैक्स नहीं दोगे खेत नहीं जोतने देंगे।


फरियादी विमल पासवान की शिकायत सुनकर सीएम नीतीश हैरान रह गए और तुरंत पास खड़े अधिकारी को फोन लगाने का निर्देश दे दिया। दूसरी तरफ पुलिस का कोई बड़ा अधिकारी फोन पर मौजूद था। सीएम ने अधिकारी से कहा कि, सहरसा से आया है विमल पासवान.. ये पूरा डिटेल बता रहा है.. जमीन का निष्पादन चाहता है... इसको बहुत ज्यादा तंग किया जा रहा है.. इसकी पूरी स्थिति को देख लीजिए... इसको तंग करता है.. सबका नाम बता रहा है.. इसको देख लीजिए जरा अच्छा से। इसके बाद सीएम ने पीड़ित व्यक्ति को अधिकारी से पास भेज दिया।