ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

जनता दरबार में बुजुर्ग की शिकायत सुन दंग रह गए सीएम, कहा.. फोन लगाओ तो जरा

PATNA : ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम के तहत महीने के तीसरे सोमवार को नीतीश कुमार लोगों की फरियाद सुन रहे हैं। बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायत लेकर जनता

जनता दरबार में बुजुर्ग की शिकायत सुन दंग रह गए सीएम, कहा.. फोन लगाओ तो जरा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम के तहत महीने के तीसरे सोमवार को नीतीश कुमार लोगों की फरियाद सुन रहे हैं। बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायत लेकर जनता दरबार में पहुंचे हैं। फरियाद लेकर जनता दरबाद में पहुंचे एक बुजुर्ग की शिकायत को सुनकर सीएम नीतीश हैरान रह गए और पास खड़े अधिकारी तो तुरंत फोन लगाने के निर्देश जारी कर दिया।


दरअसल, सरकारी सेवा से रिटायर हो चुके सहरसा के इस बुजुर्ग ने जब सीएम को बताया कि उसे रिटायरमेंट के काफी समय बीत जाने के बाद भी सेवानिवृति का लाभ नहीं मिला है तो सीएम दंग रह गए। बुजुर्ग की फरियाद सुनने के बाद सीएम ने परिवहन विभाग को फोन लगाया और विभाग के अधिकारियों को समस्या का तत्काल समाधान करने का निर्देश दिया।


इस दौरान बुजुर्ग शख्स ने सीएम को बताया कि वह बीमारी से जुझ रहे हैं और जब भी वह विभाग में अपनी फरियाद लेकर पहुंचते हैं तो उन्हें फटकार लगाकर वहां से भगा दिया जाता है। कोर्ट के आदेश के बावजूद अभी तक सेवानिवृति का लाभ नहीं मिल सका है। जिसके बाद सीएम ने परिवहन निगम के अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया।

टैग्स