ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

Vaishno Devi Yatra: फिर से शुरू होगी वैष्णो देवी की यात्रा, सामने आ गई तारीख; रखना होगा इन बातों का ख्याल

Vaishno Devi Yatra: 17 दिनों से स्थगित श्री माता वैष्णो देवी यात्रा 14 सितंबर से फिर शुरू होगी। श्राइन बोर्ड ने नवरात्रि से पहले यात्रा शुरू करने का एलान किया है।

Vaishno Devi Yatra
Vaishno Devi Yatra:
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Vaishno Devi Yatra : देश के अंदर अगले कुछ दिनों में नवरात्र का पर्व शुरू होने वाला है। ऐसे में धर्मस्थल आ५ जाने वाले भक्तों की लंबी कतार लगी हुई है। इसी कड़ी में अब यह जानकारी सामने आई है कि 17 दिनों से स्थगित श्री माता वैष्णो देवी यात्रा 14 सितंबर से फिर शुरू होगी। श्राइन बोर्ड ने नवरात्रि से पहले यात्रा शुरू करने का एलान किया है।


जानकारी हो कि, खराब मौसम और ट्रैक की आवश्यक मरम्मत कार्यों के चलते अस्थायी रूप से स्थगित की गई थी। लेकिन, अब जल्द ही फिर से 'जय माता दी' के नारों से पूरा मार्ग गूंज उठेगा। तीर्थयात्रियों को वैध पहचान पत्र साथ रखने निर्धारित मार्गों का पालन करने और RFID कार्ड पहनने की सलाह दी गई है। लाइव अपडेट और बुकिंग सेवाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।


बताया जा रहा है कि,  RFID-आधारित ट्रैकिंग कार्ड पहनना भी अनिवार्य होगा। लाइव अपडेट, बुकिंग सेवाओं और हेल्पलाइन सहायता के लिए श्रद्धालु श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट "www.maavaishnodevi.org" पर जाकर जानकारी ली जा सकती है। इसके साथ ही श्राइन बोर्ड ने अस्थायी निलंबन के दौरान सभी श्रद्धालुओं के धैर्य और समझ के लिए उनका आभार भी जताया है। 


जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा सोलह दिनों से स्थगित थी। अब 14 सितंबर से यात्रा एक बार फिर शुरू की जा रही है। उम्मीद जताई गई थी कि तीर्थयात्रा फिर से शुरू होने की घोषणा शनिवार या रविवार को की जाएगी, क्योंकि गुफा मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर अधिकांश मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है। हालांकि, इससे पहले ही यात्रा को लेकर श्राइन बोर्ड ने अपडेट दे दिया।


बता दें कि 26 अगस्त को कटरा क्षेत्र की त्रिकुटा पहाड़ियों में अधकुवारी में बादल फटने से हुए भूस्खलन में 34 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी और 20 अन्य घायल हो गए। यात्रा उसी दिन अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई थी