ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

जाप ने सेवा दिवस के रूप में मनाया पप्पू यादव का जन्मदिन, पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार भी हुई शामिल

DESK : आज दिल्ली में जाप अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव का जन्मदिन मनाया गया है. इस अवसर पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार भी शामिल हुई. उनका जन्मदिन आज पटना में पार्टी के युवा अध्

जाप ने सेवा दिवस के रूप में मनाया पप्पू यादव का जन्मदिन, पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार भी हुई शामिल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : आज दिल्ली में जाप अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव का जन्मदिन मनाया गया है. इस अवसर पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार भी शामिल हुई. उनका जन्मदिन आज पटना में पार्टी के युवा अध्यक्ष राजू दानवीर के द्वारा सेवादिवस के रूप में मनाया गया. इस मौके पर उन्होंने पटना में पुलिस लाइन रिक्सा पडाव के पास गरीबों व जरूरतमंदों  के बीच कंबल का वितरण किया साथ ही उन्हें मिठाईयां भी बांटी.


इस मौके पर दानवीर ने कहा कि आदरणीय पप्पू यादव बिहार के नायक, संघर्ष के प्रतीक, जनता के सेवक और हम सबों के मार्गदर्शक हैं. उन्हें जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं और ईश्वर से कामना है कि  वे सुखद समृद्ध स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन प्रदान करे, ताकि  वे बिहार को समृद्ध बनाने के लड़ाई में सारथी बने. 


दानवीर ने कहा कि पप्पू यादव ने हमेशा बिहार और जरूरतमंद लोगों के लिए संघर्ष किया. चाहे वो कोरोना हो, बाढ़ हो या फिर कोई भी अनहोनी, हर मोर्चे पर जब सरकार और विपक्ष गायब रहती है, तब जनता के साथ सिर्फ वही खड़े होते हैं. उनकी जीवटता को पूरी दुनिया सलाम करती है और उनके जन्मदिन पर पूरा प्रदेश उन्हें बधाई दे रहा है.

टैग्स