ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

इस दिन जारी होगा BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, सबसे पहले इनके आएंगे नतीजे

PATNA: बिहार में 1.70 लाख पदों पर शिक्षकों की भर्ती के लिए बीपीएससी द्वारा ली गई परीक्षा के परिणाम इसी महीने आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 18 से 20 सितंबर कर 9वीं से 12वी

इस दिन जारी होगा BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, सबसे पहले इनके आएंगे नतीजे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में 1.70 लाख पदों पर शिक्षकों की भर्ती के लिए बीपीएससी द्वारा ली गई परीक्षा के परिणाम इसी महीने आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 18 से 20 सितंबर कर 9वीं से 12वीं तक के रिजल्ट जारी हो सकते हैं। इसके बाद प्राइमरी क्लास का रिजल्ट 22 से 25 सितंबर तक जारी किए जा सकते हैं।


दरअसल, बिहार में 1.70 लाख पदों पर शिक्षकों की बहाली के लिए बीपीएससी की तरफ से भर्ती निकाली गई थी। बीते 24 से 26 अगस्त तक शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन हुआ था। परीक्षा देने के बाद अब अभ्यर्थियों को नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में अब उनके इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं।


बिहार शिक्षक भर्ती का रिजल्ट बीपीएससी दो चरणों में घोषित करेगा। पहले चरण में 9वीं से 12वीं कक्षा का रिजल्ट और फिर दूसरे चरण में 5वीं तक का रिजल्ट जारी किया जाएगा। बता दें कि 1 से 5वीं तक के रिजल्ट पर फिलहाल बीपीएससी ने रोक लगा रखा है। इस मामले में बीपीएससी ने शिक्षा विभाग से सुझाव मांगे हैं। सीटों के अनुसार करीब 75 फीसदी रिजल्ट देने की तैयारी है।