ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

IPS राकेश दुबे के 4 ठ‍िकानों पर छापेमारी, बिहार से लेकर झारखंड तक कुंडली खंगाल रही पुलिस

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. अवैध बालू खनन मामले में निलंबित आइपीएस अधिकारी और भोजपुर के एसपी रहे राकेश कुमार दुबे के चार ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की छापेमार

IPS राकेश दुबे के 4 ठ‍िकानों पर छापेमारी, बिहार से लेकर झारखंड तक कुंडली खंगाल रही पुलिस
First Bihar
3 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. अवैध बालू खनन मामले में निलंबित आइपीएस अधिकारी और भोजपुर के एसपी रहे राकेश कुमार दुबे के चार ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी चल रही है. बिहार से लेकर झारखंड तक आईपीएस राकेश कुमार दुबे के ठिकानों पर पुलिस की रेड पड़ी है. 


आर्थिक अपराध इकाई ने आईपीएस राकेश कुमार दुबे के चार ठिकानों पर दबिश दी है. बताया जा रहा है कि बिहार के दो और झारखंड के दो ठिकानों को खंगाला जा रहा है. पटना के एसके पुरी थाना क्षेत्र के गांधी पथ स्थित आवास और पटना के ही अभियंतानगर जलालपुर में सुदामा पैलेस में ईओयू की टीम जांच-पड़ताल कर रही है.


वहीं दूसरी ओर दो टीम झारखंड के जसीडीह स्थित निलंबित एसपी के पै‍तृक गांव सिमरिया और जसीडीह के ही सचिन रेसीडेंसी होटल में भी छापेमारी कर रही है. बताया गया कि राकेश दुबे अपने आवास पर उपस्थित नहीं हैं. वे कहीं बाहर निकले हैं.


गौरतलब हो कि राकेश कुमार दुबे को बिहार पुलिस सेवा से आईपीएस में प्रमोशन होने के बाद पहली बार भोजपुर जिले का एसपी बनाया गया था.  लेकिन इसके बाद उनको बालू माफियाओं से सांठगांठ के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया था. और उनके खिलाफ वारंट भी जारी किया गया.


भोजपुर के तत्कालीन एसपी राकेश दुबे को बालू के अवैध धंधे से जुड़े होने के आरोप में निलंबित किया गया था. आर्थिक अपराध इकाई से मिली जानकारी के अनुसार केस नंबर 17/21 अंडर सेक्शन 13(2)आर डब्ल्यू 13(1)(बी) पीसी एक्ट 1988 के तहत मामला दर्ज किया गया है.


भोजपुर के डीटीओ रहे एक अधिकारी के भी कई ठिकानों पर छापेमारी हुई थी. इसके पहले आरा और पालीगंज के निलंबित एसडीपीओ, रोहतास, डेहरी के एसडीओ और एक मोटरयान निरीक्षक के ठिकाने पर छापेमारी की गई थी. मालूम हो कि बालू के अवैध खनन मामले में जुलाई में 41 पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निलंबित किया गया था. इनमें राकेश दुबे पहले आइपीएस अधिकारी हैं, जिनके ठिकानों पर ईओयू की छापेमारी हो रही है.


इनके साथ-साथ औरंगाबाद के एसपी सुधीर कुमार पोरिका पर भी कार्रवाई की गई थी. इनपर भी बालू माफिया से साठगांठ कर अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है.औरंगाबाद के एसपी रहे सुधीर कुमार पोरिक भी इसी मामले में निलंबित किए जा चुके हैं. अभी उनकी संपत्ति की जांच चल रही है.