ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

सिपाही भर्ती में पहली बार 3 महिला परीक्षार्थी गिरफ्तार, स्कॉलर बैठा कर पास की थी परीक्षा

PATNA : बिहार पुलिस संगठन सिपाही भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में बुधवार को तीन फर्जी अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. खास बात यह है कि ये तीनों महिलाएं हैं और इन्होंने परीक्षा में स्कॉलर

सिपाही भर्ती में पहली बार 3 महिला परीक्षार्थी गिरफ्तार, स्कॉलर बैठा कर पास की थी परीक्षा
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार पुलिस संगठन सिपाही भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में बुधवार को तीन फर्जी अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. खास बात यह है कि ये तीनों महिलाएं हैं और इन्होंने परीक्षा में स्कॉलर बैठाया था. 

बता दें कि सिपाही भर्ती परीक्षा में अभी तक 300 से अधिक फर्जी अभ्यर्थियों को पकड़ कर जेल भेजा जा चुका है, लेकिन पहली बार तीन फर्जी महिलाएं पकड़ी गयी. ये तीनों नालंदा, भागलपुर और सहरसा की रहने वाली हैं.

कागजात जांच के दौरान न तो इनका फोटो मिला और न ही बायोमीटरिक अंगूठे का निशान. इसके बाद इन तीनों पर गर्दनीबाग थाने में फर्जीवाड़ा की प्राथमिकी दर्ज की गई और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया. 

बता दें कि मंगलवार को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए 1200 महिला अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, लेकिन परीक्षा देने के लिए 1002 महिला अभ्यर्थी ही पहुंची. जिसमें से तीन फर्जी महिला परीक्षार्थी को गिरफ्तार कर लिया गया. अब पुलिस के सामने फर्जिवाड़ा में शामिल होने वाली महिला स्कॉलकर को पकड़ना भी एक चुनौती  है.