ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

इंटर परीक्षा को लेकर बिहार बोर्ड ने कसी कमर, दो फरवरी से चालू हो जाएगा कंट्रोल रुम

PATNA : तीन फरवरी से बिहार में इंटरमीडियट की परीक्षा शुरू होने जा रही है। जिसके लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कमर कस लिया है। परीक्षा के सफल संचालन के लिए मुख्य भवन में कंट्र

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : तीन फरवरी से बिहार में इंटरमीडियट की परीक्षा शुरू होने जा रही है। जिसके लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कमर कस लिया है। परीक्षा के सफल संचालन के लिए मुख्य भवन में कंट्रोल रुम बनाया गया है। कंट्रोल रुम दो फरवरी से चालू हो जाएगा।


बिहार बोर्ड केअध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इसके कदाचार मुक्त संचालन को लेकर बिहार बोर्ड ने खासी तैयारियां की हैं। बोर्ड ऑफिस में बना नियंत्रण कक्ष  दो फरवरी से चालू हो जाएगा और ये अनवरत रुप से पूरे परीक्षा को दौरान चौबीसों घंटे काम करेगा। बोर्ड ऑफिस में कंट्रोल रुम का नंबर जारी करते हुए कहा है कि अगर परीक्षा के दौरान किसी तरह की समस्या सामने आती है तो तत्काल इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। बोर्ड ऑफिस ने 0612-2230009 और फैक्स नंबर 0612-2222575 जारी किया है। जिसपर किसी भी वक्त संपर्क किया जा सकता है।


गौरतलब है कि 3 फरवरी से लेकर 13 फरवरी 2020 तक दोनों पालियों में आयोजित की जाएगी।  प्रथम पाली की परीक्षा 9.30 से 12.45 तक चलेगी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1.45 से लेकर 5.00 बजे तक आयोजित होगी।परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने और समझने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय़ दिया जाएगा।


टैग्स