ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

कोरोना वैक्सीन : IGIMS में विधायकों के लिए होगी अलग व्यवस्था, आधार कार्ड लेकर जाने पर लगेगा टीका

PATNA : कोरोना वैक्सीन के तीसरे फेज की शुरूआत हो गई है. सोमवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आईजीआईएमएस में कोरोना का टीका लिया और बिहार के सभी लोगों से भी कोरोना का टीका लेने की बात कही है.&nbsp

कोरोना वैक्सीन : IGIMS में विधायकों के लिए होगी अलग व्यवस्था, आधार कार्ड लेकर जाने पर लगेगा टीका
Anamika
2 मिनट

PATNA : कोरोना वैक्सीन के तीसरे फेज की शुरूआत हो गई है. सोमवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आईजीआईएमएस में कोरोना का टीका लिया और बिहार के सभी लोगों से भी कोरोना का टीका लेने की बात कही है. 

वहीं आईजीआईएमएस में मंगलवार यानि आज से सभी विधायकों और विधान पार्षदों का टीकाकरण किया जाएगा. सुबह नौ बजे से 11 बजे तक और दिन में एक बजे से शाम सात बजे तक विधायकों और विधानपार्षदों के टीकाकरण का इंताजम रहेगा. 

स्वास्थय मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि विधायकों के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्यों को भी कोरोना का टीका लगाया जाएगा. हालांकि इसके लिए विधायकों को आधार कार्ड लेकर आईजीआईएमएस जाना होगा. विधान सभा और विधान परिषद के सदस्यों का टीकाकरण अब विधान मंडल परिसर में नहीं होगा, इनके लिए आईजीआईएमएस में अलग से सेंटर बनाया गया है. 

सदन में सूचना दी गई थी कि सदस्यों के लिए परिसर में ही टीकाकरण का इंतजाम किया जाएगा. अस्पताल में ही टीका देने की केंद्र की गाइडलाइन के कारण इस व्यवस्था में बदलाव किया है. विचार विमर्श के बाद आईजीआईएमएस में अलग से केंद्र बनाया गया है.